• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास
जावरा

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

EditorBy EditorJuly 8, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मंदिर की जमीन खरीदने और विकास कार्य का सपना दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में कराए ऑनलाइन ट्रांसफर
– रकम मांगने पर मोबाइल बंद… आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग।
जावरा। आस्था, विश्वास और 15 वर्षों की पहचान… लेकिन जब भरोसा टूटा तो कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये निकली। जावरा तहसील के ग्राम बोरदा स्थित श्री जय सिद्ध वीर हनुमान मंदिर के महंत ने एक व्यक्ति पर मंदिर निर्माण और विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महंत का कहना है कि आरोपी ने वर्षों तक मंदिर में आकर विश्वास जीता, फिर मंदिर की जमीन खरीदने और विकास कार्य कराने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न केवल अपने वादे से मुकर गया, बल्कि मोबाइल बंद कर संपर्क भी खत्म कर दिया। मामले में महंत ने नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) जावरा को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पूरी राशि वापस दिलाने की मांग की है।
15 वर्षों से मंदिर आता-जाता था आरोपी –
शिकायतकर्ता महंत जितेंद्रदास जातिगिरि महाराज ने आवेदन में बताया कि वे ग्राम बोरदा स्थित श्री जय सिद्ध वीर हनुमान मंदिर में पिछले लगभग 15 वर्षों से पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। इसी दौरान ग्राम शेरपुर खुर्द, तहसील आलोट निवासी कन्हैयालाल पिता मोहनलाल धाकड़ मंदिर आता-जाता रहा और मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग की बात कहकर उनका विश्वास जीत लिया।
मंदिर की जमीन और निर्माण का दिया झांसा –
महंत के अनुसार आरोपी ने मंदिर के पास कीमती जमीन खरीदने, वहां तीन मंजिला भवन बनाने तथा मंदिर का बड़े स्तर पर विकास कराने का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि यदि अभी भुगतान कर दिया जाए तो बाद में पूरा हिसाब कर लिया जाएगा और मंदिर को बड़ी सौगात मिलेगी।अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 3.20 लाख रुपये –
आवेदन के अनुसार आरोपी की बातों पर विश्वास कर महंत ने विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 3 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के साथ संबंधित ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।
रकम मांगने पर बंद कर दिया मोबाइल –
महंत का आरोप है कि जब उन्होंने मंदिर की जमीन और भुगतान का हिसाब मांगा तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा। मंदिर से जुड़े अन्य लोगों ने भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्हें अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने का संदेह हुआ।
CSP को दिया आवेदन, सख्त कार्रवाई की मांग –
महंत जितेंद्रदास ने नगर पुलिस अधीक्षक जावरा को दिए आवेदन में आरोपी के बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, छल-कपट और ऑनलाइन फ्रॉड का प्रकरण दर्ज कर उनकी 3.20 लाख रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की है।
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई –
फिलहाल यह मामला शिकायत के आधार पर पुलिस के संज्ञान में आया है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
Jaora Headlines Special: ऑनलाइन लेन-देन या किसी भी धार्मिक, सामाजिक अथवा निजी कार्य के नाम पर बड़ी राशि ट्रांसफर करने से पहले संबंधित व्यक्ति और दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें।

Post Views: 6
#cspjaora #jaora news today #online froud
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार

July 8, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

By EditorJuly 9, 2026

– महू-नीमच हाईवे पर चेकिंग के दौरान पीछा कर पकड़ी गई बिना नंबर की थार…

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026

शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.