• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

July 8, 2026

हुसेन टेकरी चेहल्लुम 2026 : 25 जुलाई से शुरू होगा आयोजन, एसडीएम रचना शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

July 8, 2026

रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद

July 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हुसेन टेकरी चेहल्लुम 2026 : 25 जुलाई से शुरू होगा आयोजन, एसडीएम रचना शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा
जावरा

हुसेन टेकरी चेहल्लुम 2026 : 25 जुलाई से शुरू होगा आयोजन, एसडीएम रचना शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

EditorBy EditorJuly 8, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– लाखों जायरीनों के आगमन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस
जावरा। विश्वप्रसिद्ध हुसेन टेकरी पर 25 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित होने वाले चेहल्लुम को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम रचना शर्मा ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार सहदेव मोरे, नायब तहसीलदार वैभव जैन , विद्युत विभाग के एम् यु खान , नगर पालिका सीऍमओ चंद्रशेखर सोनिस , लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एसडीओ किरण जमरा, ओद्योगिक शेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया जनपद पंचायत  तथा हुसेन टेकरी प्रशासन के कार्यपालन अधिकारी अब्दुल हकीम खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बारिश के चलते लगाए डोम, मिले स्वच्छ पेयजल –
एसडीएम रचना शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चेहल्लुम के दौरान किसी भी जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त डोम और टेंट की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, जल निकासी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई।सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी –
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पूरे आयोजन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। वहीं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। हुसेन टेकरी प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।आग पर मातम 3 अगस्त को रात में –
गौरतलब है कि विश्वप्रसिद्ध हुसेन टेकरी पर चेहल्लुम पर्व 25 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित होगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों जायरीन जावरा पहुंचेंगे। 10 दिनी इस चेहल्लुम का सबसे प्रमुख आकर्षण परंपरागत आग का मातम (चूल) होता हैं। जो कि इस वर्ष 3 अगस्त की रात्रि 10 बजे होगा। बैठक के बाद एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हुसेन टेकरी स्थित चूल (आग का मातम) स्थल एवं विभिन्न पड़ाव स्थलों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए और समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

Post Views: 5
#HUSSAIN TEKRI #jaora news today #SDMJAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा महावीर कॉलोनी विवाद : बगीचे की जमीन पर कब्जे का आरोप, रहवासियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर और निर्माण रोकने की मांग

July 7, 2026

जावरा-उज्जैन फोरलेन पर दो फाड़ : एक ने बताया ‘जनविरोधी’, दूसरी ने कहा ‘जनहितकारी’, धारा-4 की बैठक में जमकर टकराए पक्ष

July 7, 2026

पिपलौदा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद सुंदरलाल मोगरा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

July 6, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

By EditorJuly 8, 2026

– स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, पहले भी 3.60 लाख के जेवर जब्त हो…

हुसेन टेकरी चेहल्लुम 2026 : 25 जुलाई से शुरू होगा आयोजन, एसडीएम रचना शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

July 8, 2026

रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद

July 8, 2026

जावरा महावीर कॉलोनी विवाद : बगीचे की जमीन पर कब्जे का आरोप, रहवासियों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, एफआईआर और निर्माण रोकने की मांग

July 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

July 8, 2026

हुसेन टेकरी चेहल्लुम 2026 : 25 जुलाई से शुरू होगा आयोजन, एसडीएम रचना शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

July 8, 2026

रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद

July 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.