• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पिपलौदा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद सुंदरलाल मोगरा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

July 6, 2026

रतलाम 40 लाख लूट केस : फरार दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस जब्त

July 6, 2026

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में वन महोत्सव, 800 विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

July 6, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 6
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा सिविल अस्पताल में पहली बार सफल कूल्हा प्रत्यारोपण, स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़ा नया अध्याय
जावरा

जावरा सिविल अस्पताल में पहली बार सफल कूल्हा प्रत्यारोपण, स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़ा नया अध्याय

EditorBy EditorJuly 6, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों, बोहरा समाज के सहयोग और चिकित्सकों की टीम ने रचा इतिहास, गरीब मरीज को मिला नया जीवन
जावरा | विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से सिविल अस्पताल जावरा में पहली बार जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) सफलतापूर्वक किया गया। इस सफलता के बाद अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच हर्ष का माहौल है।
विधायक डॉ. पांडेय द्वारा क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप बोहरा समाज ने अपने धर्मगुरु के माध्यम से अस्थि रोग उपचार के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण एवं संसाधनों हेतु 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान की थी। इन उपकरणों की स्थापना के बाद अब सिविल अस्पताल में जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी भी संभव हो गई है।
सागर जिले के मरीज का हुआ प्रत्यारोपण –
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल जावरा में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजय सिंह राठौर ने कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया। मरीज हरिसिंह लोधी (48 वर्ष) निवासी राहतगढ़, जिला सागर, हुसैन टेकरी शरीफ दर्शन के लिए जावरा आए हुए थे। ताल नाका फंटे के पास उनकी दोपहिया वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनका कूल्हा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।आर्थोपेडिक सर्जन अजयसिंह ने किया ऑपरेशन –
अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा ने मरीज का उपचार शुरू किया। मरीज की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अस्पताल द्वारा मानवीय आधार पर दवाइयों, भोजन सहित आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शनिवार को ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजय सिंह राठौर के नेतृत्व में डॉ. दीपक पालडय़िा, डॉ. अतुल मंडवारिया, डॉ. दिनेश पाटीदार, ओटी सहायक शिरोमणि मसीह, नर्सिंग ऑफिसर भरत बिड़वान, अनिल बैरागी एवं गोपाल कंडारे की टीम ने सफलतापूर्वक कूल्हा प्रत्यारोपण किया।
मुख्यमंत्री और विधायक का माना आभार –
इस जटिल ऑपरेशन की सफलता के बाद सिविल अस्पताल जावरा में खुशी का माहौल है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Post Views: 15
#health #Hip Replacement #hospital #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

पिपलौदा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद सुंदरलाल मोगरा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

July 6, 2026

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में वन महोत्सव, 800 विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

July 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सम्मान पाने वाले विवेक सिंह राठौर का विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने किया अभिनंदन

July 4, 2026
Don't Miss
जावरा

पिपलौदा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद सुंदरलाल मोगरा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

By EditorJuly 6, 2026

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय बोले- उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता – पिपलौदा…

रतलाम 40 लाख लूट केस : फरार दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस जब्त

July 6, 2026

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में वन महोत्सव, 800 विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

July 6, 2026

जावरा सिविल अस्पताल में पहली बार सफल कूल्हा प्रत्यारोपण, स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़ा नया अध्याय

July 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पिपलौदा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद सुंदरलाल मोगरा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

July 6, 2026

रतलाम 40 लाख लूट केस : फरार दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस जब्त

July 6, 2026

जावरा के सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में वन महोत्सव, 800 विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

July 6, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.