– पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा, मद्रासी व्यंजन, सांस्कृतिक खेलों और सम्मान समारोह ने बनाया आयोजन यादगार
– लायंस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं नवाणु यात्रा करने वाले साथियों का हुआ सम्मान।
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा आयोजित मद्रासी थीम आधारित भव्य सांस्कृतिक आयोजन ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में दक्षिण भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक सजावट, मद्रासी व्यंजन, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक माहौल ने सभी दंपति साथियों को दक्षिण भारत की संस्कृति से रूबरू कराया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने कहा कि जब पूरा परिवार एकजुट होकर कार्य करता है तो इतिहास अपने आप बन जाता है। वहीं नेचरल अवेयरनेस कमेटी के चेयरमैन संदीप रांका ने कहा कि मैत्री परिवार की सबसे बड़ी ताकत उसका टीम वर्क है और यही इस शानदार आयोजन की सफलता का आधार है। ग्रुप अध्यक्ष संदीप श्रीमाल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं दंपति साथियों का अभिनंदन किया और कहा कि भारतीय संस्कृति की विविधता को मंच देना मैत्री परिवार की पहचान बन चुकी है। प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया कि नगर में पहली बार मद्रासी थीम पर इस तरह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रवेश द्वार, ड्रेस कोड, मंच सज्जा और भोजन तक हर व्यवस्था दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुरूप की गई। कार्यक्रम में पहली बार शामिल हुए नए दंपति साथियों का स्वागत किया गया। आयोजन में मैत्री परिवार के 100 से अधिक दंपति साथी उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता पर सभी ने पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों, आयोजन समिति एवं समस्त सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मैत्री परिवार भविष्य में भी इसी तरह नवाचार से भरपूर आयोजन करता रहेगा।
ग्रुप सदस्यों का हुआ सम्मान –
इस दौरान लायंस क्लब जावरा में निर्वाचित सचिव गुरु संदीप रांका, उपाध्यक्ष पंकज कांठेड़, संचालक मंडल सदस्य विशाल चत्तर एवं संदीप दसेड़ा, तथा मनोनीत कोषाध्यक्ष विपिन चोरडिय़ा एवं संचालक मंडल सदस्य शरद डुंगरवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही नवाणु यात्रा पूर्ण करने वाले साथियों का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहल जैन (रतलाम) ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से किया। उन्होंने पारंपरिक खेलों एवं रोचक प्रश्न मंचन के माध्यम से सभी दंपति साथियों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन शरद डुंगरवाल ने किया तथा अंत में संदीप जैन ने आभार व्यक्त किया।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

