– अकेला हनुमान मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, भाजपा पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जावरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय अकेला हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं जिला महामंत्री महेश सोनी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कहा कि जिस प्रकार मां हमें जन्म देकर जीवन का उद्देश्य प्रदान करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, छाया, फल-फूल और अनेक प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी देखभाल भी मां के समान करनी चाहिए। जिला महामंत्री महेश सोनी ने कहा कि स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।
पर्यावरण संरक्षण हमार कर्तव्य –
नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि भारत माता और प्रकृति का हम सभी पर विशेष उपकार है। पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है। प्रत्येक नागरिक को पौधों और वृक्षों की रक्षा अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए। मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय संगठन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर मंडल द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रकाश बालचंदानी द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री अनिल धारीवाल, मनीष ऊंटवाल, नंदकिशोर महावार, मनोहर पांचाल, प्रमोद रावल, रजत सोनी, पंकज कांठेड़, सुभाष टुकडिय़ा, प्रकाश बालचंदानी, दशरथ कसानिया, शरीफ कुरेशी, कृष्णकांत मोयनिवर, मोतीलाल यादव, अनिल त्रिवेदी, सुरेश चोरडय़िा, शरद डूंगरवाल, महेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल ने किया। आभार महामंत्री मनीष ऊंटवाल ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

