• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 20
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा के नामी व्यापारी को चेक बाउंस मामले में सजा, 6 माह कारावास और 6.09 लाख का भुगतान करने का आदेश
जावरा

जावरा के नामी व्यापारी को चेक बाउंस मामले में सजा, 6 माह कारावास और 6.09 लाख का भुगतान करने का आदेश

EditorBy EditorJune 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 3.83 लाख का चेक हुआ था बाउंस, न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए प्रतिकर, खर्च और कारावास की सुनाई सजा
जावरा के एक चर्चित व्यापारी को चेक बाउंस प्रकरण में न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा ने आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत दोषी ठहराते हुए 6 माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रतिकर, अधिवक्ता शुल्क एवं अन्य खर्चों सहित कुल 6.09 लाख से अधिक की राशि अदा करने का आदेश भी दिया गया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा, जिला रतलाम के न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप पाटिल ने 26 मई 2026 को महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए जावरा के व्यापारी गोर्धन बादलानी को चेक बाउंस प्रकरण में दोषी ठहराया है।
प्रकरण के अनुसार, श्री संयुक्त जैन साख सहकारिता मर्यादित, जावरा के अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार डांगी की ओर से न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने संस्था से निर्धारित शर्तों पर ऋण प्राप्त किया था तथा भुगतान के लिए रुपए 3,83,700 का चेक जारी किया था। जब उक्त चेक बैंक में प्रस्तुत किया गया तो वह अपर्याप्त निधि (Insufficient Funds) के कारण अनादृत (बाउंस) हो गया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों, दस्तावेजों एवं दोनों पक्षों की दलीलों का परीक्षण किया। इसके बाद आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत दोषी पाया गया।
न्यायालय ने सुनाई 6 माह की सजा –
न्यायालय ने आरोपी को 6 माह के कारावास से दंडित करते हुए चेक राशि एवं प्रतिकर के रूप में रुपए 5,88,000 तथा स्टाम्प शुल्क, अधिवक्ता शुल्क एवं अन्य न्यायालयीन व्यय सहित कुल 6,09,470 की राशि अदा करने का आदेश दिया है। यह आदेश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 359 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 400 के प्रावधानों के तहत पारित किया गया। प्रकरण में परिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता श्रेणिक सकलेचा ने पैरवी की।

Post Views: 87
#court #jaora news today #saja
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026

जावरा में मिलावट की आशंका पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, घी-कुकिंग मीडियम समेत आटे के सैंपल लिए

August 20, 2026
Don't Miss
एक्सक्लूसिव

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

By EditorAugust 20, 2026

– ब्रिज तैयार फिर भी रास्ता बंद, जनता पूछ रही, आखिर उद्घाटन के लिए इतनी…

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल बरामद

August 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.