– सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त मिली क्रेटा कार, पुलिस ने खोला तो निकला 120 किलो डोडाचूरा; 17.40 लाख का माल जप्त
– माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
जावरा/रतलाम। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माननखेड़ा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खड़ी एक संदिग्ध क्रेटा कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ वाहन को भी जप्त कर कुल 17.40 लाख का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद तथा चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस –
पुलिस को सूचना मिली थी कि ताऊ के ढाबे के समीप एक क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे खड़ी है। सूचना मिलते ही माननखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक त्रछ्व-08-स्न्र-3766 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। वाहन लॉक था तथा शीशों पर अंदर की ओर काली जाली लगी हुई थी, जिससे वाहन संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने स्वतंत्र पंचों की उपस्थिति में वाहन का लॉक तोड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के भीतर रखे चार प्लास्टिक के बोरों से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज –
पुलिस ने मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए डोडाचूरा एवं वाहन को जप्त किया। इस संबंध में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वाहन के पंजीयन क्रमांक के आधार पर उसके मालिक की जानकारी संबंधित आरटीओ से जुटाई जा रही है। साथ ही वाहन चालक एवं इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
17 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त –
पुलिस ने मामले में कार से 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा अनुमानित कीमत 2.40 लाख तथा क्रेटा कार क्रमांक त्रछ्व-08-स्न्र-3766 अनुमानित कीमत 15 लाख सहित कुल 17 लाख 40 हजार का मश्रुका जप्त किया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक अनिल डांगी, सैनिक सुरेश उपाध्याय, सैनिक जालमसिंह एवं सैनिक शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

