• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जनपद पंचायत जावरा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
जावरा

जनपद पंचायत जावरा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

EditorBy EditorMay 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सामाजिक न्याय विभाग और एलिम्को के संयुक्त शिविर में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित कई उपकरणों का नि:शुल्क वितरण
जावरा। जावरा जनपद पंचायत में सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को उज्जैन द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य उपकरण नि:शुल्क वितरित किए गए। जिससे उनके जीवन को अधिक सुगम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दिव्यांगजन लाभार्थियों के सम्मान के साथ हुआ। शिविर की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चंद्रवंशी ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत जावरा के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह देवड़ा, डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मंडल अध्यक्ष मांगीलाल, जनपद सदस्य प्रियाकुवर सिसोदिया, बबलेस पाटीदार, सामाजिक न्याय विभाग की डिप्टी डायरेक्टर संध्या शर्मा, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रभारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत सिंह नलवाया उपस्थित रहे।दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक उपकरण –
शिविर में चिन्हित लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त करने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।
सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास –
अपने संबोधन में अध्यक्ष शंभूलाल चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे शिविर दिव्यांग भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का प्रभावी माध्यम हैं। वहीं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह ने लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल एवं व्हीलचेयर प्रदान कर उनका पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार आर्य ने किया। अंत में जनपद पंचायत जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत सिंह नलवाया ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Post Views: 66
#JANPADJAORA #jaoranewstoday #MPNEWS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026

जावरा में सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 28 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

July 27, 2026
Don't Miss
पॉलिटिक्स

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

By EditorJuly 27, 2026

– अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाकर सत्ता पक्ष की पार्षद ने दिया…

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026

जावरा में सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 28 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.