– इंदौर में आयोजित उर्विश कन्वेंशन में जावरा का दबदबा
जावरा। इंदौर में आयोजित 9वें लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 3233 के भव्य मल्टीपल कन्वेंशन उर्विश में लायंस क्लब जावरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 सर्वोच्च अवार्ड हासिल किए। क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा, संगठन, नेतृत्व एवं सामाजिक कार्यों के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया, जिससे जावरा क्षेत्र का गौरव बढ़ा।
विभिन्न श्रेणियों में मिला सम्मान –
कार्यक्रम में क्लब के कई सदस्यों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। जिसमें एक्सीलेंस प्रेसिडेंट अवार्ड — एमजेएफ लायन यश जैन (एडवोकेट), बेस्ट क्लब अवार्ड — लायन घनश्याम रामनानी, एक्सीलेंस पीस पोस्टर अवार्ड — एमजेएफ लायन अरुण संघवी, एक्सीलेंस जीएमटी कोऑर्डिनेटर 1.5 मिशन अवार्ड — एमजेएफ लायन पवन मोदी, एक्सीलेंस नेत्रदान-देहदान अवार्ड लायन मनीष कोचर, एक्सीलेंस छवि निर्माण न्यूज़ अवार्ड लायन विजय राठौर शामिल हैं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति –
इस भव्य आयोजन में मल्टीपल इंटरनेशनल सेकंड वाइस प्रेसिडेंट लायन डॉ. मनोज शाह, मल्टीपल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एमजेएफ लायन यश जैन एडवोकेट के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को सेवा सम्मान प्रदान किया।
महत्वपूर्ण नियुक्तियां और चुनाव –
कन्वेंशन के दौरान मतदान के माध्यम से एमजेएफ लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल (कुक्की भैय्या) को इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी निर्वाचित किया गया। वहीं, वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन अनिल खंडेलवाल को मल्टीपल सेक्रेटरी मनोनीत किए जाने पर भी खुशी व्यक्त की गई।
स्वर्णिम कार्यकाल की पहचान –
संस्था के सदस्यों ने इस सत्र को स्वर्णिम कार्यकाल बताते हुए कहा कि क्लब ने सेवा, संगठन और सामाजिक सहभागिता में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों को और तेज़ी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कई प्रमुख सदस्य रहे मौजूद –
इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राजेंद्र गर्ग, रीजन चेयरपर्सन लायन संतोष मेड़तवाल, झोन चेयरपर्सन लायन शैलेन्द्र पाण्डेय सहित क्लब के कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

