– गौसेवा और मानव सेवा, स्वच्छता और पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन
जावरा। लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मोत्सव जावरा में सेवा और सादगी के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी आयोजन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुए, जिनके मार्गदर्शन में पूरे दिन सेवा गतिविधियां व्यवस्थित रूप से आयोजित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) के चित्रों एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
माल्यापर्ण के साथ हुआ पौधारोपण –
चौपाटी स्थित महात्मा गांधी उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मंछापूर्ण क्षेत्र स्थित बालक छात्रावास में बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही समीप की निर्धन बस्ती में महिलाओं एवं बच्चों को भी स्वल्पाहार एवं मिठाई वितरित कर सेवा कार्य किया गया।
गोशाला में की गौ सेवा –
इसी क्रम में श्री गोपाल इफ्तिखार गोशाला में गौसेवा कर जनकल्याण एवं गौसंरक्षण का संदेश दिया गया। महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए तथा अन्नक्षेत्र में निराश्रितों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर अटल ग्राम विकास के संयोजक अभय कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक तथा पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप शाकल्य, सहकार भारती के देवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष निर्मला हाड़ा, प्रहलादसिंह हाड़ा, पार्षद शिवेंद्र माथुर, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदीप शर्मा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सैय्यद अमजद अली, भाजपा युवा मोर्चा नेता रविराज हेमावत, रुस्तम शाह, प्रकाश मेहता, सुनील नाहटा, पूर्व पार्षद अतुल मेहता, दिलीप हेमावत, सादत भाई, विनोद चौरसिया, अकबर भाई, लखन वर्मा, आदर्श शर्मा, गौरव बाफना, विशाल हेमावत, कालू कदम, गोपाल खोईवाल सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सांसद सुधीर गुप्ता मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस सेवापर्व में सभी सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे पूरे शहर में सेवा, समर्पण और जनहित का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

