• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, June 26
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»स्पीड पोस्ट से ‘मौत का पार्सल’! चॉकलेट की आड़ में अफीम तस्करी, मंदसौर मुख्य डाकघर से 2 किलो माल जब्त
एक्सक्लूसिव

स्पीड पोस्ट से ‘मौत का पार्सल’! चॉकलेट की आड़ में अफीम तस्करी, मंदसौर मुख्य डाकघर से 2 किलो माल जब्त

EditorBy EditorMay 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नीमच से बुक, कनाडा था टारगेट — CCTV में कैद हुआ 25 साल का संदिग्ध युवक
जावरा/मंदसौर। अब ड्रग्स तस्करों ने ऐसा रास्ता पकड़ लिया है, जिस पर शायद ही किसी को शक हो—‘स्पीड पोस्ट’! मध्यप्रदेश के मंदसौर में सामने आए इस चौंकाने वाले खुलासे ने साबित कर दिया कि तस्कर अब सिस्टम के भीतर घुसकर ही खेल खेल रहे हैं। आम लोगों की तरह पार्सल बुक करो और हजारों किलोमीटर दूर विदेश में ‘मौत का सामान’ पहुंचा दो—यही था इस गैंग का खतरनाक प्लान, जिसे ऐन वक्त पर पोस्ट आफीस के कर्मचारियों की सुझबुझ से नाकाम कर दिया गया।
CBN की सर्जिकल स्ट्राइक, पार्सल खोलते ही उड़े होश –
कार्रवाई करते हुए Central Bureau of Narcotics (CBN) की टीम ने मंदसौर मुख्य डाकघर से एक संदिग्ध पार्सल को जब्त किया। जैसे ही अधिकारियों ने पार्सल को खोला, अंदर से करीब 2 किलो शुद्ध अफीम बरामद हुई, जिसे कनाडा भेजा जा रहा था।चॉकलेट की आड़ में छुपा ‘नशे का खेल’ –
जांच में सामने आया कि तस्करों ने अफीम को चॉकलेट और अन्य सामान की आड़ में पैक किया था, ताकि किसी को शक न हो। बाहर से पार्सल पूरी तरह सामान्य दिख रहा था, लेकिन अंदर खाकी पैकेटों में छुपा था ‘मौत का सामान’।
CCTV में कैद हुआ संदिग्ध — 25 साल का युवक बुकिंग करने पहुंचा
इस मामले में एक बड़ा खुलासा CCTV फुटेज से हुआ है। करीब 25 साल का एक युवक खुद पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पार्सल बुक करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। अब यही युवक जांच एजेंसियों के रडार पर है और उसकी पहचान व लोकेशन ट्रेस की जा रही है।तस्करों का नया दांव : ‘सरकारी डाक’ के सहारे इंटरनेशनल खेल –
जांच में सामने आया कि तस्करों ने बेहद शातिर तरीका अपनाया हैं। जिसमें सरकारी डाक सेवा पर भरोसा कर शक से बचना, आम नागरिक बनकर सीधे काउंटर से पार्सल बुक करना और विदेश तक सप्लाई का प्लान था। पार्सल पर भेजने वाले का पता नीमच दर्ज था, जिससे गिरोह का लोकल कनेक्शन सामने आया है।
सतर्क स्टाफ बना हीरो, ऐन वक्त पर पकड़ी गड़बड़ी –
तस्करों का प्लान लगभग सफल हो जाता, लेकिन पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। स्कैनिंग और वजन के दौरान पार्सल संदिग्ध लगा, जिसके बाद तुरंत ष्टक्चहृ को सूचना दी गई।कनाडा कनेक्शन : कौन है रिसीवर ? –
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कनाडा में बैठा वह कौन व्यक्ति या गिरोह है, जो भारत से डाक के जरिए ड्रग्स मंगवा रहा था ? क्या इससे पहले भी ऐसा कोई पार्सल स्पीड पोस्ट के माध्यम से विदेश पहुंचा हैं। बहरहाल यह तो जांच का विषय हैं ?
क्या डाकघर बन रहे हैं तस्करी का नया हब ? –
इस खुलासे के बाद डाक विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह पहला मामला नहीं हो सकता। इससे पहले भी संभवत: किसी और पोस्ट ऑफीस से ऐसा कारनामा किया गया हो।
CBN का दावा: जल्द होगा बड़ा खुलासा –
CBN अधिकारियों का कहना है कि CCTV, बुकिंग रिकॉर्ड और पते के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Post Views: 66
#CBN #crimenews #jaoranews #mandsaur #postoffice
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

सर्राफा बाजार में डकैती की पूरी तैयारी थी… हथियार भी थे, रेकी भी हो चुकी थी, लेकिन रतलाम पुलिस की घेराबंदी ने अंतरराज्यीय पारदी गैंग के मंसूबों पर पानी फेर दिया

June 14, 2026

जावरा में सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार 500 रुपए का मशरूका बरामद

June 13, 2026
Don't Miss
जावरा

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

By EditorJune 26, 2026

– 98.4 अंक व फाइव स्टार रैंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान, मध्य…

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026

सेवा संकल्प शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों ने लिया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.