• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा
जावरा

जावरा में नेशनल लोक अदालत संपन्न, 116 प्रकरणों का निराकरण, 84 लाख से अधिक राशि का हुआ निपटारा

EditorBy EditorMay 9, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 7 खंडपीठों में हुई सुनवाई, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व विभिन्न विभागों की मौजूदगी में सैकड़ों पक्षकारों को मिला लाभ
जावरा। तहसील न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। लोक अदालत में 116 मामलों का निराकरण कर 84 लाख रुपये से अधिक राशि से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया, वहीं 448 प्री-लिटिगेशन मामलों में भी समझौते के जरिए लाखों रुपये की वसूली हुई।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत, द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानन्द चौहान, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड दिलीप पाटिल, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अरूणसिंह अलावा, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड अंकित भुजंग, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड गरिमा अलावा एवं षष्ठम न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा शिवानी राठौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ जावरा अध्यक्ष जगदीश धाकड़ सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।7 खण्डपीठों में हुआ प्रकरणों का निराकरण –
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तहसील न्यायालय जावरा में कुल 7 खंडपीठों का गठन किया गया। लोक अदालत में लंबित क्लेम प्रकरण 09, एससीएनआईए चेक संबंधी 17, सिविल 31, विद्युत अधिनियम 26, आपराधिक 32 एवं हिन्दू विवाह अधिनियम का 01 प्रकरण सहित विभिन्न राजीनामा योग्य सिविल एवं आपराधिक मामलों का निराकरण किया गया।
116 प्रकरणों का निराकरण –
लोक अदालत में कुल 116 प्रकरणों का निराकरण कर 84 लाख 1 हजार 100 रुपये राशि से संबंधित मामलों का समाधान किया गया, जिससे 364 पक्षकार लाभांवित हुए। वहीं बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत विभाग, नगर पालिका के जलकर एवं संपत्तिकर से जुड़े प्री-लिटिगेशन के 448 मामलों का निराकरण कर 14 लाख 62 हजार 652 रुपये की राशि की वसूली की गई। विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम एक्ट जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत के न्यायालय में विद्युत अधिनियम के 26 प्रकरणों एवं 15 प्री-लिटिगेशन मामलों का निराकरण कर 1 लाख 71 हजार रुपये की राशि जमा कराई गई।
इनकी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ –
लोक अदालत शुभारंभ कार्यक्रम में बैंक स्टॉफ, एमपीईबी स्टॉफ, नगर पालिका स्टॉफ, खंडपीठ सदस्यगण एवं तहसील विधिक सेवा समिति जावरा के स्टॉफ में देवेन्द्र रामावत, किशोर कन्नौदिया, धर्मेन्द्र यादव, मनोज ओहारी, नायब नाजिर अमित वर्मा, अनुज शर्मा, पुष्पेन्द्र कुशवाह, मयंक मेहरा, श्याम बैरागी, राजेन्द्र जैन, पर्वत यादव, शैलेन्द्र वर्मा, जाहिदा कुरैशी, मनीश कशिव, रोहित गुप्ता, मोहम्मद ईदरिश, रनजीत कुशवाह, अभिषेक शर्मा, दीपक राजावत, अखिलेश श्रीवास्तव, रेखा सोलंकी, नेहा भार्गव, इमदाद खान, गोविन्द भार्गव, नेहा अहिरवार, प्रकाश सुर्यवंशी, विकास रैकवार, केवल दावरे एवं राहुल जोशी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Views: 75
#jaora news #lokadalat #MPNEWS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

July 25, 2026

नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (NAC) में जावरा का जलवा, संजय भाटी बने ‘केश शिल्पी समाज रत्न’

July 24, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

By EditorJuly 25, 2026

– केले, पाम एवं सजावटी पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का लिया…

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026

जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

July 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.