• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»रजिस्ट्री रोक पर हंगामा : उप पंजियक कार्यालय पर धरना, अब फोरलेन जाम की चेतावनी
जावरा

रजिस्ट्री रोक पर हंगामा : उप पंजियक कार्यालय पर धरना, अब फोरलेन जाम की चेतावनी

EditorBy EditorMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

4 महीने से जमीन बंधक, जवाब नहीं दे पाए रजिस्ट्रार
– एसडीएम ने 20 दिन में स्थिति साफ करने का दिया आश्वासन 
– समिति ने कहा 27 तक नही नहीं खुली तो 28 को होगा फोरलेन जाम
जावरा। हुसैन टैकरी चौराहे से होटल ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित एलाइनमेंट निरस्त होने के बाद जमीन रजिस्ट्री विवाद अब प्रशासन बनाम जनता की सीधी लड़ाई बनता नजर आ रहा है। कलेक्टर द्वारा एलाइनमेंट निरस्त किए जाने के 4 महीने बाद भी हजारों किसानों और व्यापारियों की जमीनों पर लगी मौखिक रोक ने गुरुवार को बड़ा विस्फोट कर दिया। जन संघर्ष समिति ने उप पंजीयक कार्यालय पर हल्ला बोलते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दी, वहीं एसडीएम को सामने आकर रजिस्ट्री शुरू करने के मामले में 15  से 20 दिन में स्थिति साफ करने का आश्वासन देना पड़ा।  यदि 20 दिन बाद रजिस्ट्री नहीं खुली तो समिति एसडीएम आफीस के सामने प्रदर्शन करेगी और फोरलेन को जाम करेगी। करीब 2 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान समिति ने रजिस्ट्रार के कार्यालय में नहीं घुसने दिया। तपती गर्मी में समिति और रजिस्टार धुप मे ही खड़े रहे। लिखित आदेश दिखाओ ! जनता के सवालों के सामने चुप पड़े उप पंजीयक –
गुरुवार को जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकड़ों किसान, व्यापारी और पीडि़त परिवार उप पंजीयक कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर ही धरना दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने उप रजिस्टार से सीधा सवाल दागा कि जब 14 जनवरी 2026 को कलेक्टर एलाइनमेंट निरस्त कर चुके हैं, तो आखिर किस आदेश से रजिस्ट्रियां बंद हैं ? यदि कोई लिखित आदेश है तो वह सार्वजनिक किया जाए, लेकिन मौके पर उप पंजीयक कोई स्पष्ट लिखित आदेश प्रस्तुत नहीं कर पाए। समिति ने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना किसी वैध आदेश के जनता की जमीनों को बंधक बनाकर बैठा है।निरस्त आदेश की आड़ में मौखिक तानाशाही ? –
समिति ने आरोप लगाया कि 2024 के पुराने और निरस्त आदेशों का हवाला देकर प्रशासन आज भी रजिस्ट्रियां रोक रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि आम लोगों के अधिकारों का खुला दमन है, जिससे हजारों परिवार आर्थिक और मानसिक संकट झेल रहे हैं।
मामला बिगड़ता देख खुद पहुंचे एसडीएम, मीडिया के सामने दिया बड़ा बयान –
विवाद बढ़ता देख एसडीएम सुनिल जायसवाल और तहसीलदार सहदेव मौरे स्वयं उप पंजीयक कार्यालय पहुंचे। मीडिया और प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी में एसडीएम ने कहा कि अगले 15 से 20 दिन में इस मामले में स्थिति साफ कर दी जाएगी। एसडीएम के इस सार्वजनिक आश्वासन के बाद जन संघर्ष समिति ने फिलहाल धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।27 मई आखिरी तारीख, वरना 28 को फोरलेन जाम –
धरना स्थगित किए जाने के बाद जन संघर्ष समिति ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 27 मई तक रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई तो 28 मई को महू-नीमच फोरलेन पर विशाल चक्काजाम किया जाएगा। समिति ने साफ कहा कि यदि हालात बिगड़ते हैं तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद –
प्रदर्शन में सुनील पोखरना, मनोज मेहता, डी.पी.धाकड़, राजेश कोठारी, रंजीत सिघंल, असलम मेव, राजेश भरावा, जीतू मालवीय, यूसुफ पठान, गुड्डू पठान, मुकेश धाकड़, जगदीश सोलंकी, आर.डी.धाकड़, आकाश जाजोदिया, नंद किशोर राठौर दिनेश सैनी, मोहम्मद हुसैन, भुरु रईस कुरैशी, मोहन सैनी, सैयद इखतार अली, जीवन सैनी, हैदर पटेल, सिकंदर मेव, शाहरुख डेविड , शाहिद सवेरा , इमरान बोरदा , रहीम चाचा सहित बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और प्रभावित नागरिक मौजूद रहे।

Post Views: 76
#DMRATLAM #jaora news #MPNEWS #SDMJAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026

सेवा, सम्मान और उत्साह के बीच संपन्न हुई आधिकारिक यात्रा

June 22, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.