– प्रधी सिंह ने 96.6 प्रतिशत के साथ जावरा में किया टॉप, कई छात्रों ने रचा कीर्तिमान
– 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 44 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
जावरा। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महावीर जैन नेशनल स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 44 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा प्रधी सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जावरा नगर में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जपमीत सिंह सलूजा (95.4 प्रतिशत) और यश धाकड़ (95.2 प्रतिशत) ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा दक्षिता पालडिय़ा (94.4 प्रतिशत), कल्प जैन (92.2 प्रतिशत), शिवांग धाकड़ (92 प्रतिशत), चहक जैन (91.8 प्रतिशत), ध्वनि जैन (90.8 प्रतिशत), सिद्धार्थ सालित्रा (90 प्रतिशत), और धैर्य जैन (90 प्रतिशत) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इन्होने पाए 80 प्रतिशत से अधिक अंक –
इसी क्रम में मैत्री गंगवाल (89.6), प्रीत नगरा (89.4), अर्पिता बम्बेलवाल (88), अवधी सोनी (87.8), फैजा नूर सैय्यद (87.8), प्रियल रांका (87.6), केशवी सोनी (87.4),ख्याति पाटीदार (87.4), हर्षल गर्ग (86.2), नमन सिंह राठौर (86), अनवी बर्डिया (85.4), कृष्णा धाकड़ (85), रिधिमा पालीवाल (85), मोहित जैन (85), सानिध्य सारडा (85), अदनान बोहरा (84), भाविन सोलंकी (84), नम्र सकलेचा (83.2), नयती श्री श्रीमाल (83.2), दक्ष मेहता (83), आरेफा (82.6), फलक सैय्यद (82.4), काव्या धारिवाल (82), शुभ पोरवाल (82), कनिका धारिवाल (81.8), रजनी महावर (81.6), रुद्र चत्तर (81.2), रुद्राक्ष रावल (81), चाहत धाकड़ (80.8), प्रतिज्ञा देवड़ा (80.2), ग्रंथ धाकड़ (80), नैवेध शर्मा (80), दर्शना दुग्गड़ (80) और जय पाटीदार (80) ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यार्थियों की मेहनत से मिला उत्कृष्ट परिणाम –
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अश्विन गंगवाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी सभी सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरित किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

