– वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, ध्वजारोहण व आतिशबाजी
जावरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद्रजी मेहरा के निज निवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी कर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं को दिया संदेश –
वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र मेहरा ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने और जनहितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित –
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिलीपजी शाकल्य, मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पिंकेश मेहरा, अभय कोठारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पोरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा वीरेंद्र सिसोदिया (के.वी.), सुनील यति, शिखर धारीवाल, दर्शन पीपाड़ा, कल्पित परमार, जगदीश वीर, टिपु सुल्तान, मोशीन जर्रार, सद्दाम, गौरव गौतम धाकड़, भवयंश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक बोरदिया ने किया। आभार पार्षद अनिल मोदी ने माना। जानकारी भावेश सैनी ने दी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

