-इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन से हुए सम्मानित, डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया जावरा का मान
जावरा। लायंस क्लब जावरा के सक्रिय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता एमजेएफ लायन यश जैन को उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता के लिए लायंस इंटरनेशनल द्वारा वर्ष 2025-2026 हेतु इंटरनेशनल प्रेसिडेंट सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान लायंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ए.पी. सिंह द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को प्रदान किया जाता है।
डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित मल्टीपल अवॉर्ड इंटरव्यू में भी यश जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्होंने डिस्ट्रिक्ट के सभी अध्यक्षों के बीच मल्टीपल अध्यक्षीय अवॉर्ड हेतु स्थान प्राप्त किया, जो लायंस क्लब जावरा के लिए गर्व का विषय बन गया।
क्लब के अन्य सदस्य भी हुए सम्मानित –
इसी कॉन्फ्रेंस में क्लब के अन्य सदस्यों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। रीजन चेयरपर्सन लायन संतोष मेडतवाल को अंतरराष्ट्रीय प्रेसिडेंटल अवॉर्ड, लायन पवन मोदी को मिशन 1.5 सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान हेतु लीडरशिप अवॉर्ड तथा लायन अनिल धारीवाल को 7 नए क्लबों के गठन में विशेष योगदान के लिए लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कमलेश जैन एवं गेट एरिया वाइस लीडर लायन कुलभूषण मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल एवं उनकी टीम द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जावरा से पहुंचे पूर्वाध्यक्षों एवं लायन साथियों की उपस्थिति में समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सम्मानित लायंस को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लायंस क्लब जावरा ने रचा इतिहास –
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि सत्र 2025-26 में लायंस क्लब जावरा ने सेवा, सदस्यता विस्तार एवं संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नया इतिहास रचा है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने से लेकर विभिन्न अवॉर्ड प्राप्त करने तक क्लब ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्लब अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट के नेतृत्व में यह उपलब्धियों का सिलसिला सत्र की समाप्ति तक जारी रहेगा और लायंस क्लब जावरा आगे भी सेवा एवं नेतृत्व के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

