– शिवकुमार सेठिया फिर बने अध्यक्ष, संजय सेठिया और ओमप्रकाश मांदलिया को जिम्मेदारी
जावरा। श्री राम मंदिर जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट, जावरा की बैठक अध्यक्ष शिवकुमार सेठिया की अध्यक्षता में श्री राम मंदिर, पिपली बाजार पर आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और पिछले वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
बैठक के पश्चात ट्रस्ट के चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। जिसमें पुन: शिवकुमार सेठिया को अध्यक्ष, संजय सेठिया (टी-2) को प्रभारी सचिव एवं ओमप्रकाश मांदलिया को प्रभारी कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टीगण सत्यनारायण गुप्ता, अशोक सेठिया, रमेशचंद्र धनोतिया, नरेन्द्र सेठिया, मदनलाल दिलीपकुमार धनोतिया, नन्दकिशोर मांदलिया, श्याम पोरवाल एवं प्रहलाद धनोतिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ट्रस्टीगणों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

