जावरा। शहर के समाजसेवी एवं लायंस क्लब के सक्रिय सदस्य संतोष मेडतवाल को सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें Lions Clubs International के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष A. P. Singh द्वारा प्रतिष्ठित International President’s Award से नवाजा गया।
जारी प्रशस्ति पत्र में बताया गया कि संतोष मेडतवाल ने “Mission 1.5” के अंतर्गत मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके प्रयासों ने लायंस इंटरनेशनल के मूल उद्देश्यों को मजबूती प्रदान की है।
प्रशस्ति पत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना की विशेष सराहना की गई है। कहा गया कि उनके कार्य न केवल क्लब के सदस्यों, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बने हैं। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि संतोष मेडतवाल के अथक प्रयासों और करुणा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उनके द्वारा किए गए कार्य मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय हैं। साथ ही यह विश्वास भी व्यक्त किया गया कि वे भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए व्यापक मानवीय प्रभाव स्थापित करेंगे। इस सम्मान से लायंस क्लब के सदस्यों एवं शहर के सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। क्लब पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने संतोष मेडतवाल को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

