– जनपद अध्यक्ष की मांग पर सांसद दिग्विजय सिंह ने दी मंजूरी, गांव में बढ़ेंगी सामाजिक सुविधाएं
जावरा/पिपलोदा। जावरा विधानसभा की तहसील पिपलोदा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उपरवाड़ा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा सांसद निधि से 7 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
यह मांग जनपद पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा प्रमुखता से उठाई गई थी। ग्रामीणों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सांसद दिग्विजय सिंह ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और राशि स्वीकृत कर दी। ग्राम पंचायत द्वारा इस सामुदायिक भवन का निर्माण उचित स्थान पर किया जाएगा, जिससे गांव में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक स्थल उपलब्ध हो सकेगा। जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने इस स्वीकृति पर सांसद दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वहीं, ग्रामीणों में भी इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा गया। उन्होंने इसे गांव के विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

