– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयास सफल, 27 लाख की मशीन से मिलेगा त्वरित लाभ
जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में सिविल हॉस्पिटल जावरा को विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से एक और पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन प्राप्त हुई है। इस मशीन के माध्यम से अब संभावित टीबी मरीजों का एक्स-रे उनके घर पर ही किया जा सकेगा, जिससे टीबी मुक्त जावरा अभियान को नई गति मिलेगी।
घर बैठे होगी जांच, नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल –
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले से अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध थी, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या और टीबी उन्मूलन अभियान को देखते हुए एक और मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक डॉ. पांडेय ने इस समस्या को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के समक्ष रखा, जिसके बाद इस पोर्टेबल एक्स-रे मशीन को स्वीकृति मिली। उक्त मशीन करीब 27 लाख रुपए की लागत से जावरा के शासकीय अस्पताल को मिली हैं।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगी रफ्तार –
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन तथा सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी एवं सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत इस नई मशीन के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्क्रीनिंग होगी संभावित मरीजों का मौके पर ही चेस्ट एक्स-रे किया जाएगा मरीजों को अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
वार्ड स्तर पर शुरू हुआ अभियान –
गुरुवार से जावरा शहर में वार्डवार माइक्रो प्लान के अनुसार अभियान शुरू कर दिया गया है। वार्ड क्रमांक 4 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 32 में आयोजित शिविर में 32 लोगों के नि:शुल्क एक्स-रे किए गए, डॉ. इरफान पठान द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस आयुष्मान आरोग्य शिविर में जय सिसोदिया (टीबी कार्यक्रम समन्वयक), ज्ञानेश पाटीदार (स्ञ्जस्), सीताराम कटारिया (एक्स-रे टेक्नीशियन), दिनेश उपाध्याय (सुपरवाइजर), नाहरी सूर्यवंशी (्रहृरू), ममता यादव (आशा कार्यकर्ता), शमशाद बी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) ने सक्रिय भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य विभाग ने जताया आभार –
नई मशीन की स्वीकृति मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

