• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

November 12, 2026

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»सोशल न्यूज़»जावरा में गूंजी महिला शक्ति की हुंकार : सर्व समाज की महिलाओं ने रचा एकता और संस्कृति का इतिहास
सोशल न्यूज़

जावरा में गूंजी महिला शक्ति की हुंकार : सर्व समाज की महिलाओं ने रचा एकता और संस्कृति का इतिहास

EditorBy EditorMarch 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– भजन गायिका शिवानी सिसोदिया ने बांधा भक्ति का रंग
– गायत्री परिवार निशा धनोतिया ने रानियों के शौर्य से जगाया स्वाभिमान, कुरीतियों के खिलाफ दिया सशक्त संदेश
जावरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महिला विंग) जावरा द्वारा आयोजित भव्य महिला सम्मेलन में महिला शक्ति, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया। सम्मेलन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल क्षत्राणियां ही नहीं, बल्कि सर्व समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सामाजिक एकता और समरसता की एक मिसाल प्रस्तुत हुई। बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बना दिया।
अद्वितीय शौर्य और स्वाभिमान की सुनी गाथाऐं –
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित गायत्री परिवार की निशा धनोतिया (आलोट) ने अपने प्रभावी उद्बोधन में राजपूत रानियों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की गौरवगाथा सुनाकर उपस्थित महिलाओं में नई चेतना और गर्व का संचार किया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए महिलाओं से आगे आकर परिवर्तन की अग्रदूत बनने की अपील की। भजनों से बांधा समा –
कार्यक्रम के दौरान भजन गायिका शिवानी सिसोदिया ने अपने मधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल भक्ति रस में डूब गया। महिलाओं ने भजनों पर झूमते हुए सम्मेलन को जीवंत बना दिया। भजनों पर महिलाओं ने फुलों की होली के साथ रंग गुलाल उड़ाकर माहोल को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन में भजन गायिका शिवानी एवं मुख्य वक्ता का सम्मान महिला विंग की कविता कुंवर चौहान, मनिषा राठौर, पुनम बिसेन, कुसूमकुंवर भाटी, अंनिता कुंवर सोलंकी, सपना सोलंकी, पूजा सोलंकी, आरती चौहान, भावना परिहार, रजनी चौहान, आस्था सोनगरा, लक्ष्मी राठौर, सहित समाज की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा किया गया।
विजेताओं ने पाया सम्मान –
इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में मनीषा राठौर और संगीता सोनी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भक्ति गीतों और सामाजिक संवाद के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में आयोजकों ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के सशक्त निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Post Views: 194
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

कश्मीरी थीम में रंगी जेएसजी जावरा संगिनी की पार्टी, पारंपरिक वेशभूषा और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

July 20, 2026

जावरा में मद्रासी थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का भव्य आयोजन, 100 से अधिक दंपति हुए शामिल

June 29, 2026

मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर आराधना : जेएसजी जावरा मैत्री का सराहनीय प्रयास

May 21, 2026
Don't Miss
जावरा

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

By EditorNovember 12, 2026

– एम.जे.एफ. ला. अनिल धारीवाल एवं ला. सजी वर्गीस ने संगठन की एकता के लिए…

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में हरियाणा से बरामद किया 27 लाख का चोरी गया आयशर ट्रक

November 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए पवन मोदी के नाम पर बनी सर्वसम्मति

November 12, 2026

जावरा में मलेनी बैराज के पानी से अवैध सिंचाई की शिकायत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

November 12, 2026

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

November 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.