– 19 से 22 मार्च तक नहीं होगी उपज की नीलामी, ई-नीलामी व MP Farm Gate ऐप से बिक्री की सुविधा जारी
जावरा। कृषि उपज मंडी समिति जावरा द्वारा किसानों एवं मंडी व्यापारियों को सूचित किया गया है कि गुड़ी पड़वा, चैत्री चांद, भगवान महावीर जयंती एवं ईद और रविवार के चलते 19 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक जावरा मंडी तथा सभी उप मंडियों में अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी परिसर में किसी भी प्रकार की उपज की नीलामी नहीं की जाएगी।
मंडी सचिव आरके वसुनिया ने बताया कि अवकाश के दिनों में किसान अपनी कृषि उपज को मंडी प्रांगण में लाने से बचें। हालांकि, किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था जारी रहेगी। किसान भाई ई-नीलामी व्यवस्था के अंतर्गत अपने उत्पाद का ऑनलाइन विक्रय कर सकते हैं। साथ ही, वे अपनी उपज को MP Farm Gate (APPS मोबाइल एप्लिकेशन) के माध्यम से भी बेच सकते हैं, जिससे उन्हें उसी दिन भुगतान प्राप्त हो सकेगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अवकाश के दौरान इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपनी उपज का सुरक्षित एवं आसान विक्रय करें। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

