– सेनी पंजाबी ढाबा के पीछे मकान से पकड़ा गया डोडाचूरा, नेटवर्क की जांच जारी
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 किलो 02 ग्राम डोडाचूरा पाउडर जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर दबिश –
17 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महू-नीमच रोड स्थित सेनी पंजाबी ढाबा के पीछे एक मकान में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से आरोपी के कब्जे से 25 किलो 02 ग्राम डोडाचूरा पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एजाज पिता भुरु खां (27) निवासी ग्राम उमटपालिया, हाल मुकाम सेनी पंजाबी ढाबा के पीछे, जावरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
58 हजार 700 का मश्रुका किया जब्त –
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 किलो 02 ग्राम डोडाचूरा किमत 50 हजार के साथ वीवो मोबाइल किमत 8 हजार तथा नगदी 700 रुपए सहित कुल 58 हजार 700 रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान सहित पुलिस टीम के एएसआई प्रदीपसिंह तोमर, प्रधान आरक्षक हिमांशु यादव, आरक्षक बालकृष्ण चंदेल, सुनील सिंह, कमल कुमार, रविन्द्र सिंह एवं योगेन्द्र की अहम भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

