• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लोक अदालत में 27 क्लेम प्रकरणों का निराकरण, पीडि़तों को मिला 20 लाख का मुआवजा, अपंग बालिका को मिली ट्राई साइकिल
जावरा

लोक अदालत में 27 क्लेम प्रकरणों का निराकरण, पीडि़तों को मिला 20 लाख का मुआवजा, अपंग बालिका को मिली ट्राई साइकिल

EditorBy EditorMarch 14, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत की मानवीय पहल, नाबालिग धापूबाई को चलने-फिरने के लिए दी सहारा साइकिल
जावरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में शनिवार 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में जावरा न्यायालय में एक सराहनीय पहल देखने को मिली।
प्रथम जिला न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत की खण्डपीठ क्रमांक 23 में लंबित मोटर दुर्घटना से जुड़े कुल 27 क्लेम प्रकरणों का एक साथ आपसी सहमति से निराकरण किया गया। न्यायालय में आहत पक्षकारों और बीमा कंपनी के बीच राजीनामा कराते हुए करीब 20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का अवार्ड पारित किया गया, जिससे सभी पीडि़तों को राहत मिली। मामला उस दुर्घटना से जुड़ा था जिसमें मजदूरी करने जा रहे लोग एक लोडिंग पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। ग्राम फरनाखेड़ी (तहसील खाचरौद) के पास चालक की तेज व लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग नीचे दब गए और हाथ-पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिनका उपचार अस्पताल में कराया गया। दुर्घटना में घायल 27 पीडि़तों ने अधिवक्ता जगदीश धाकड़ के माध्यम से मोटर दुर्घटना अधिनियम के तहत न्यायालय में क्लेम दायर किया था। लोक अदालत से पूर्व कई बार प्री-सिटिंग कर पक्षकारों को समझाइश दी गई, जिसके बाद बीमा कंपनी के अधिवक्ता सौरभ गेलडा भी सहमत हुए और सभी प्रकरण आपसी सहमति से सुलझा दिए गए।दुर्घटना में हुई स्थायी अपंग, को मिली ट्राईसिकल –
इस दौरान न्यायालय की मानवीय संवेदना भी देखने को मिली। दुर्घटना में घायल नाबालिग बालिका धापूबाई स्थायी रूप से अपंग हो गई थी और चलने-फिरने में असमर्थ थी। न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे ट्राई साइकिल (ट्राइसाइकिल) उपलब्ध कराने की पहल की। अधिवक्ता सौरभ गेलडा व जगदीश धाकड़ के सहयोग से न्यायालय के माध्यम से बालिका को ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे अब उसे दैनिक कार्यों और आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। न्यायाधीश श्री राजपूत ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, इसी भावना से यह सहायता प्रदान की गई। ट्राई साइकिल मिलने पर पीड़िता धापूबाई ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यायालय स्टॉफ देवेंद्र रामावत, मनोज ओहारी, किशोर कन्नौदिया, मयंक मेहरा, श्यामदास बैरागी, खण्डपीठ सदस्य जितेंद्रसिंह चंद्रावत, अधिवक्ता वैभव धाकड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post Views: 141
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.