• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»नारी शक्ति का शंखनाद : जावरा में महिला जागरूकता सेमिनार
जावरा

नारी शक्ति का शंखनाद : जावरा में महिला जागरूकता सेमिनार

EditorBy EditorMarch 12, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पुलिस विभाग और वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन
जावरा। नगर मे पहाडिय़ा रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर पुलिस विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं हिंसा के विरुद्ध सशक्त रहने का संदेश दिया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नगर पुलिस विभाग की सब इंस्पेक्टर शशि कला चौहान ने नारी हिंसा, प्रताडऩा और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की मारपीट या शोषण होने पर चुप रहने के बजाय कानूनी सहायता लेना आवश्यक है। एसआई चौहान ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देने के साथ साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बता। महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर 100/112, 181 एवं 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध होने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर पुलिस की सहायता ली जा सकती है। वन स्टॉप सेंटर, एक ही छत के नीचे समाधान –
वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी माया चौहान ने केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर मतलब एक ही छत के नीचे समाधान, सेंटर पर घरेलू हिंसा, कन्या अत्याचार और आपसी झगड़ों से पीडि़त महिलाओं को यहाँ नि:शुल्क सहायता दी जाती है। पीडि़तों की 5 दिनों तक विशेष काउंसलिंग की जाती है। यह सेवा पूरे भारत में उपलब्ध है और पूरी तरह नि:शुल्क है।
140 देशों में 50 हजार समर्पित बहने –
कार्यक्रम की शुरुआत में बी.के. सावित्री दीदी ने पुष्प गुच्छो भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सावित्री दीदी ने कहा प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लगभग 140 से अधिक देशो मे लगभग 50000 से अधिक समर्पित बहनो द्वारा सम्पूर्ण विश्व मे अपनी आध्यत्मिक सेवाए दे रही हैं बहन रश्मीत ने कोमल है कमजोर नहीं, तू शक्ति का नाम ही नारी है. गीत की मधुर प्रस्तुति देकर सभी का मान मोह लिया। इस अवसर पर लगभग 50 से अधिक महिलाओं और कन्याओं ने हिस्सा लिया। संचालन पूनम उपाध्याय ने किया। आभार शिव कन्या दीदी ने माना।

Post Views: 117
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.