– सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध जारी टीकाकरण अभियान, अब तक लगे 31 किशोरियों को टीके
जावरा। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सोमवार को न्यू मैटरनिटी विंग, सिविल हॉस्पिटल जावरा में एचपीवी टीकाकरण किया गया। इस दौरान दक्षिता पिता डॉ. दीपक पालडिय़ा ने एचपीवी टीका लगवाकर अभियान को प्रोत्साहित किया। प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार किशोरावस्था में एचपीवी वैक्सीनेशन करवाना इस बीमारी से बचाव का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।
बाजार में महंगा, लेकिन सरकार दे रही मुफ्त टीका –
उन्होंने बताया कि बाजार में इस टीके की कीमत लगभग चार से पांच हजार रुपये तक है, लेकिन सरकार इसे पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करा रही है ताकि अधिक से अधिक किशोरी बालिकाएं इसका लाभ ले सकें। डॉ. दीपक पालडय़िा ने सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि बीमारी का इलाज करने से बेहतर है कि समय रहते उसका बचाव कर लिया जाए।
अब तक 31 किशोरी बालिकाओं को लगाया गया टीका –
सिविल हॉस्पिटल जावरा में प्रतिदिन एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। 28 फरवरी से अब तक कुल 31 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है। इस अवसर पर सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी, डॉ. अतुल मंडवारिया, बसंतीलाल मईड़ा, रघुनंदन पाटीदार, रामनिवास पाटीदार, इना दास और तरुण सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

