– शेखर नाहर ने कहा : रक्त मशीन से नहीं बन सकता, हमारा दान किया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है
रतलाम। जिला चिकित्सालय रतलाम में आयोजित रक्तदान शिविर एवं रक्तदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले शेखर नाहर का सम्मान जिला चिकित्सा प्रशासन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ावदा रक्तदान सेवा समिति के संरक्षक शेखर नाहर, समिति अध्यक्ष प्रवीण व्यास तथा संस्था सचिव सुदीप भारती का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर नाहर ने अपने संबोधन में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त किसी मशीन में नहीं बनाया जा सकता, यह केवल मानव द्वारा दिए दान से ही मिलता हैं। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने रक्तदान पर आधारित अपनी मूवी के बारे में भी जानकारी दी और उपस्थित लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

