– वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए दो दिवसीय जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ
जावरा। शहर की सामाजिक एवं सेवा भावना से जुड़ी संस्था श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा द्वारा सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और संस्था की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
ईसीजी, ब्लड शुगर और बीपी की जांच की सुविधा –
लायंस डायग्नोसिस सेंटर में आयोजित इस शिविर में लायंस क्लब जावरा के सहयोग से समिति के सदस्यों के लिए नि:शुल्क ईसीजी (हृदय परीक्षण), ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की व्यवस्था की गई। शिविर में कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने हृदय की स्थिति और रक्त शर्करा की जांच करवाई तथा विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्राप्त किया।
वरिष्ठों के स्वास्थ्य के लिए जागरूकता जरूरी : अभय सुराणा –
समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सदस्यों के स्वास्थ्य, सेवा और आपसी सौहार्द को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच और जागरूकता हमारी संस्था की प्राथमिकता है। इस दो दिवसीय शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय रहते आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।
रंग पंचमी पर होगा मैत्री मिलन समारोह –
उन्होंने बताया कि शिविर के पश्चात 8 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर मैत्री मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य मनोरंजन, आपसी संवाद, सौहार्द और पत्रकार सम्मान समारोह के साथ सहभागिता करेंगे। समिति ने सभी सदस्यों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा संस्था के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।
सेवा गतिविधियां प्रेरणादायी : यश जैन –
इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष यश जैन ने कहा कि वरिष्ठ सेवा समिति की सेवा गतिविधियां अत्यंत सराहनीय हैं। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल है और भविष्य में भी लायंस क्लब जावरा सेवा कार्यों में समिति के साथ सदैव सहयोग करता रहेगा। शिविर में वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा, सचिव राजकुमार हरण, प्रकल्प प्रभारी अशोक झामर एवं वीरेन्द्र रांका, नेमीचंद जैन, प्रदीप सेठिया, कमल चपड़ोद, अनिल धारीवाल, संतोष सांकला, श्रीमती मंजू हरण, श्रीमती प्रतिभा रांका, तरुण-अनिता खारीवाल, प्रेमराज-पुष्पा चोरडय़िा, श्रेनिक-त्रिशला नादेचा, प्रकाश-पानकुंवर पामेचा, राजेंद्र-हेमलता कोचर, देवेंद्र-साधना धारीवाल, शेखर नाहर, संजय सुराणा, अनिल श्रीश्रीमाल, अशोक मेहता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
लैब टेक्नीशियनों की सेवाएं रहीं सराहनीय –
लायंस डायग्नोसिस सेंटर के लैब टेक्नीशियन महेश डामनिया, कोमल प्रजापत, अजय प्रजापत एवं कोमल परमार की सेवाएं सराहनीय रहीं। समिति के सचिव राजकुमार हरण ने जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से रंग पंचमी पर आयोजित मैत्री मिलन कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने का आग्रह किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

