– श्री माधवानंद एकेडमी में आयोजन, समाज में कुरीतियों के खिलाफ निर्भीक होकर आगे बढऩे का आह्वान
जावरा। महिला परिवार की धुरी होती है, जो सदैव परिवार के हित में संघर्ष करते हुए सभी को जोड़े रखती है। महिला के त्याग और तपस्या से ही परिवार के बच्चे अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। समाज में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहां महिलाएं मजदूरी कर अपने बच्चों को पढ़ाती हैं और उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसी बहनों का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है।
यह विचार उषा श्रोत्रिय ने श्री माधवानंद एकेडमी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संघर्षशील महिलाओं के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में अनीता राठौर, राम कुंवर, धापू बाई और सोहन कुंवर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनीता राठौर ने कहा कि महिलाओं को निर्भीक और निडर होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और समय के साथ आगे बढऩा चाहिए। महिला का संकल्प ही परिवार और समाज को सही दिशा देता है। कार्यक्रम का संचालन ज्योति सोनी ने किया। समारोह में राजश्री नेका, अर्चना शर्मा, आकांक्षा सूर्यवंशी, टीना कुंवर, रचना कुशवाहा, माया धाकड़, शारदा वीर, शिवानी शर्मा, अंकित शर्मा, कीर्ति बैरागी, अंकित सोलंकी, निकिता पांचाल, प्रियंका देवड़ा, मुस्कान भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

