• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»बोरदा की सरकारी जमीन पर जावरा को मिल सकता है अपना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
एक्सक्लूसिव

बोरदा की सरकारी जमीन पर जावरा को मिल सकता है अपना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

EditorBy EditorFebruary 10, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की हैं घोषणा
— खाली पड़ी 100 बीघा शासकीय भूमि पर बन सकता हैं आउटडोर-इंडोर स्टेडियम, वर्षों पुरानी मांग को मिली रफ्तार
शैलेन्द्र सिंह चौहान , जावरा। लंबे समय से खेल सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे जावरा के खिलाडिय़ों और युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया जावरा दौरे के दौरान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खिलाडिय़िों की मांग को देखते हुए तथा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने मंच से जावरा में आउटडोर-इंडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की थी, उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी शिवराज सरकार के समय स्टेडियम की सुगबुगाहट हुई थी, लेकिन जमीन के अभाव में स्टेडियम मूर्त रुप नहीं ले सका था। वर्तमान में हुई इस घोषणा के बाद भी सबसे बड़ा रोड़ा जमीन का ही उठेगा, ऐसे में प्रतिनिधि शहर के समीप लगी शासकीय जमीन पर यह सौगात दिए जाने की संभावना व्यक्त की हैं। जिसमें शहर से लगे ग्राम बोरदा में राजस्व विभाग के अधीन खाली पड़ी लगभग 100 बीघा शासकीय भूमि पर आउटडोर एवं इंडोर स्टेडियम बनाया जा सकता हैं।
पॉलिटेक्निक कॉलेज की जमीन भी पड़ी हैं खाली –
स्टेडियम निर्माण के लिए शहर के पहाडिय़ा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने खाली भूमि को भी उपयुक्त माना गया हैं, लेकिन यह जमीन तकनीकी शिक्षा विभाग/कॉलेज के स्वामित्व में होने से विभागीय अनुमति, उपयोग परिवर्तन और प्रशासनिक स्वीकृतियों की लंबी प्रक्रिया के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाने में परेशानी होगी, ऐसे में इस जमीन पर स्टेडियम को उतारना कठिन होगा।
बोरदा की जमीन से आसान होगी राह –
इसके विपरीत ग्राम बोरदा की भूमि सीधे मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग के अधीन होने से इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया अपेक्षाकृत सरल मानी जा रही है। बारेदा की इस जमीन तक पहुंचने के लिए पिपलौदा रोड़ से भी मार्ग हैं और फोरलेन पर चुरु वाला दाल मिल के सामने से जाने वाले बन्नाखेड़ा होकर भी पहुंचा जा सकता हैं। भूमि आवंटन की कार्यवाही पूर्ण होते ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग को जमीन उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे परियोजना के शुरू होने की संभावना पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो गई है साथ ही आने वाले बजट में इसके लिए सरकार राशि भी स्वीकृत कर देगी तो सौगात जल्द ही धरातल पर उतर सकेगी। प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम में मिल सकेगी सुविधाएँ –
जावरा में बनने वाले प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम को जिला स्तरीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना खेल विभाग द्वारा बनाई जा सकती हैं, इसमें संभावित रूप से 400 मीटर 8 लेन एथलेटिक्स ट्रैक, क्रिकेट व फुटबॉल मल्टी-यूज मैदान, कबड्डी व खो-खो मैदान, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल कोर्ट, ओपन जिम व प्रैक्टिस नेट, खिलाडिय़ों के ड्रेसिंग रूम, 3 से 5 हजार दर्शक क्षमता की गैलरी, कोचिंग ब्लॉक, पार्किंग व ग्रीन एरिया शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार केवल 400 मीटर रनिंग ट्रैक ही लगभग 4-5 एकड़ भूमि घेरता है, जबकि पूरे आउटडोर स्टेडियम के लिए करीब 10-12 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है, जो बोरदा की उपलब्ध जमीन में संभव मानी जा रही है।
प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम भी बन सकता हैं यहां –
परिसर में आधुनिक इंडोर स्टेडियम विकसित करने की भी योजना भी मूर्त रुप सकती हैं, जिसमें बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी कोर्ट, बास्केटबॉल /वॉलीबॉल कोर्ट, टेबल टेनिस हॉल, जिमनेजियम व योगा हॉल, खिलाडिय़ों के चेंजिंग रूम व हॉस्टल, चिकित्सा कक्ष व कोचिंग कक्ष के साथ ही करीब करीब 1 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी बनाई जा सकती है।
खिलाडिय़ों को क्या होगा लाभ –
बोरदा की शासकीय जमीन पर यदि जावरा को आउटडोर व इंडोर स्टेडियम की सौगात मिलती हैं तो जावरा के खिलाडिय़ों को जिला मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ जावरा में संभव हो सकेंगी, खेल अकादमी खुलने की संभावना, ग्रामीण प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर अवसर, युवाओं में नशे व असामाजिक गतिविधियों से दूरी, स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
बीते कई वर्षों से थी मांग –
जावरा के कई खिलाड़ी क्रिकेट, कबड्डी और एथलेटिक्स में जिला व संभाग स्तर तक पहुँचते रहे हैं, लेकिन उचित मैदान और प्रशिक्षण सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएँ आगे नहीं बढ़ पाती थीं। इसी कारण लंबे समय से एक समग्र खेल परिसर की मांग उठ रही थी। जिसके लिए जनप्रतिनिधि प्रयासरत थे, लेकिन जमीन के अभाव में अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी थी। अब जब जमीन भी उपलब्ध हैं तो संभवत: शहर की यह वर्षो पुरानी मांग पूरी होगी और खिलाडिय़ों के लिए खैल मैदान संभव हो पाएगा।
जनहित का महत्वपूर्ण कदम –
यदि यह परियोजना धरातल पर उतरती है तो जावरा न केवल रतलाम जिले बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी प्रमुख खेल केंद्र बन सकता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह केवल स्टेडियम नहीं, बल्कि भविष्य में मिनी स्पोर्ट्स सिटी की नींव साबित हो सकता है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को पहली बार अपने क्षेत्र में ही राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिलेगा।

Post Views: 920
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा-नागदा नगर परिषद अध्यक्षों पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पूरे मध्यप्रदेश में मच सकती है कानूनी हलचल

August 7, 2026

प्रतिबंध के बावजूद जावरा में बिक रहे वेप! स्कूली बच्चों तक पहुंचा निकोटिन का जाल, आखिर कार्रवाई कब ?

July 23, 2026

गणित शिक्षक को बनाया निर्वाचन सुपरवाइजर, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों की खुली अनदेखी !

July 22, 2026
Don't Miss
जावरा

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

By EditorAugust 18, 2026

– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल…

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.