– ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया मंच, खेल और संस्कृति का हुआ संगम
– गांव में बने बास्केटबॉल और बेडमिंटन कोर्ट तथा उद्यान का हुआ लोकापर्ण
जावरा। गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त एक्ससाइज अधिकारी बलवंतसिंह राठौर (गोंदीशंकर) ने गांव के बीच स्थित अपने फॉर्म पर आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास कर ग्रामीण युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी है।
उन्होंने अपने निजी प्रयासों से यहां बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट तथा सुबह-शाम टहलने के लिए एक सुव्यवस्थित उद्यान का निर्माण कराया। इन सुविधाओं के लोकार्पण अवसर पर खेल प्रेम और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाडिय़ों का मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें खिलाडय़िों ने अपने अनुभव साझा किए और ग्रामीण युवाओं को खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण हेतु संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में श्रद्धा और संस्कार का समावेश हुआ। उपस्थित जनसमुदाय ने इसे खेल, संस्कृति और समाजसेवा का सुंदर संगम बताया।
फीता काटकर हुआ लोकापर्ण –
कोर्ट का लोकापर्ण खेलगुरु व्ही पी रिछारिया सर के साथ ही सेंट्रल एक्साईज कमिशनर भारत सरकार तथा अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सैय्यद जाकीर अली के साथ जिला बास्केटबॉल संघ पदाधिकारी व उपस्थित कई गणमान्य अतिथियों के हाथों रिबन काटकर हुआ। लोकापर्ण उपरांत खेलगुरु रिछारिया सर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाओं की आवश्यकता होती है। यदि गांवों में ही खेल के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाए, तो यहां से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकते हैं। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह पहल न केवल ग्रामीण युवाओं के लिए खेल का नया अवसर लेकर आई है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करेगी।अतिथियों का स्वागत बलवंतसिंह राठौर, शिवलता राठौर, दिव्यराजसिंह राठौर तथा डॉ मयूनासिंह ने किया।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजनारायणसिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी हेमंत श्रीमाल, एकलव्य पुरुस्कार विजेता सुमित रिछारिया, डीएसपी अजय सारवान, तारेश स्वर्णकार के साथ जिला बास्केटबॉल संघ संयोजक अशोक सेठिया, सचिव विजय पामेचा, कोषाध्यक्ष अरुण संघवी, नीतिराजसिंह, शेखर नाहर, महेन्द्र गंगवाल, अरुण संघवी, डॉ हमीरसिंह राठौर, पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह सोलंकी, अनिल संघवी, डॉ अजयसिंह राठौर, पूष्पेन्द्रसिंह सोलंकी, प्रणय नाहटा, युसूफ कड़पा के साथ सेवानिवृत आईजी महेन्द्रसिंह सिकरवार, अनिल कुशवाह, सेवानिवृत डीआईजी धर्मेद्र चौधरी, सेवानिवृत डीजे तारकेश्वरसिंह आदि सहित कई राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

