– माननखेड़ा चौकी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा हैरियर कार से 140 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
रात में चेकिंग, बैरिकेट तोड़कर भागा तस्कर –
दिनांक 30 जनवरी 2026 की रात्रि को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार क्रमांक GJ06 PA 0016 को रोकने का प्रयास किया। चालक ने पुलिस बैरिकेट्स तोड़ते हुए वाहन को मंदसौर की ओर भगाया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया। भागते हुए चालक ने लसुडिया ईला अंडर ब्रिज के पास कार को सड़क किनारे छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा कार की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें 07 बोरों में भरा 140 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज –
जब्त मादक पदार्थ को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर थाना रिंगनोद में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस वाहन चालक, वाहन मालिक एवं तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने डोडा चूरा के 07 बोरे, कुल 140 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार हैं, सफेद रंग की टाटा हैरियर कार अनुमानित कीमत रुपए 20 लाख रूपए मिलाकर कुल 22 लाख 80 हजार का मश्रुका जब्त किया हैं।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई को सफल बनाने में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, चौकी माननखेड़ा प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय, कार्य. प्र. आर. हर्षवर्धन सिंह, आर. घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, मुकेश, नरेन्द्र के साथ सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह, शांतिलाल बामनिया की भूमिका सराहनीय रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

