– जावरा समारोह में जन-जागरूकता का सशक्त संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का भी हुआ सम्मान
जावरा। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित नगर स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य विभाग जावरा द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान की थीम पर आकर्षक एवं संदेशप्रद झांकी का निर्माण किया गया। इस झांकी ने टीबी उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया, जिसे निर्णायकों एवं दर्शकों ने सराहा।
यह झांकी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन तथा सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी के निर्देशन में तैयार की गई। झांकी का प्रस्तुतीकरण बीईई बसंतीलाल मईडा द्वारा किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए स्वास्थ्य विभाग की इस झांकी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, जनपद अध्यक्ष रुकमणी हांडा, एसडीएम सुनील जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष अलका पाटीदार, द्वारा सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, बीईई बसंतीलाल मईडा एवं टीबी सुपरवाइजर ज्ञानेश पाटीदार को प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ठ कार्य करने पर उमेश मईडा, हेमंत पडियार एवं नेहा सिसोदिया को भी सम्मानित किया गया। जानकारी स्वास्थ्य विभाग जावरा के शैलेन्द्र कुमार दवे द्वारा दी गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

