– संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जावरा में राष्ट्रभक्ति का उत्सव
जावरा। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, जावरा में संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रात: 9 बजे संस्था अध्यक्ष अजित चत्तर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थितजनों ने तिरंगे को सलामी दी।
समारोह के विशिष्ट अतिथि आई.पी. त्रिवेदी (वरिष्ठ अभिभावक) ने विद्यार्थियों से संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति को जीवन में उतारने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि गोपाल सेठिया (सेवानिवृत्त बीएसएनएल अधिकारी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। विशेष अतिथि अंकुश मोदी (समाजसेवी व पूर्व छात्र) ने कहा कि विद्यालय से मिले संस्कार ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता के गौरव का भावपूर्ण चित्रण किया गया।
आचार्यो और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान –
समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले आचार्यो के साथ बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, व्यवस्थापक तन्मय सोनी, प्राचार्य रेणुबाला शर्मा, प्रधानाचार्य शीला सैन, सदस्यगण बंशीलाल पोरवाल, विद्या तिवारी, अर्चना कर्नावट, संगीता पाटीदार, पुखराज सोनगरा, विवेक भारती शिक्षा समिति एवं सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर परिवार, जावरा का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

