– 1240 भूखण्डों का पारदर्शी ऑनलाइन आवंटन, 16 नए औद्योगिक क्षेत्र विकासाधीन; कनकी इंडस्ट्रियल एरिया में भी बिना त्रुटि के प्रक्रिया पूर्ण
रतलाम/भोपाल। विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार कश्यप ने उद्योग जगत को बड़ी राहत पहुंचाने वाली जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस वर्ष नई आवंटन नीति के अंतर्गत अत्यंत पारदर्शी प्रक्रिया से 1240 औद्योगिक भूखण्डों का ऑनलाइन आवंटन किया गया है।
मंत्री कश्यप ने कहा कि निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने आगामी तीन वर्षों में उद्योगों को 5000 भूखण्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी उन्होंने विधायक अनुभा मुंजारे के उस प्रश्न के उत्तर में दी, जिसमें उन्होंने बालाघाट जिले के कनकी औद्योगिक क्षेत्र में भूखण्ड आवंटन को लेकर सवाल पूछा था। मंत्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि कनकी औद्योगिक क्षेत्र में 72 भूखण्डों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया हैं – 19 भूखण्डों पर सिंगल आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 53 भूखण्डों का आवंटन बिडिंग सिस्टम द्वारा किया गया।
एससी/एसटी वर्ग के लिए रखा 20 प्रतिशत आरक्षक –
एमएसएमई मंत्री काश्यप ने बताया कि पिछले छह महीनों में 1240 भूखण्डों का आवंटन होना अपने आप में पहली बार है। इनमें 20 प्रतिशत आरक्षण एस.सी./एस.टी. वर्ग के लिए रखा गया है। कुछ युवाओं के भूखण्ड से वंचित रह जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यदि कलेक्टर स्तर से जमीन उपलब्ध होती है तो सरकार नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

