• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»2.83 लाख किसानों के लिए स्वीकृत हुई 213 करोड़ की राशि
जावरा

2.83 लाख किसानों के लिए स्वीकृत हुई 213 करोड़ की राशि

EditorBy EditorOctober 3, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा विधानसभा के 97 हजार 510 किसानों के लिए स्वीकृत हुईं 80 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि
– शुक्रवार को सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री ने अंतरित की मुआवजा राशि
– फसल क्षति के साथ पीला मोजक की बिमारी को भी क्षतिपूर्ति में किया शामिल, विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
जावरा। क्षैत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की नुकसानी के साथ ही पहली बार पीला मोजक की बिमारी को क्षतिपूर्ति में शामिल किया जाकर किसानों के लिए मुआवजा राशि तय किए जाने के बाद किसानों के खातों में राशि अंतरित किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से आभार व्यक्त किया हैं। विधायक डॉ पाण्डेय ने कहा कि किसानों को दीपावली के पहले ही प्रदेश सरकार ने दीपावली मनवाई हैं, अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के साथ ही पहली बार पीला मोजेक की बीमारी को क्षतिपूर्ति में शामिल किया गया,जो निश्चित ही सराहनीय हैं।

जावरा विधानसभा क्षेत्र में 97 हजार 510 किसानों को 80 करोड़ 56 लाख रु की राशि स्वीकृत हुई। जिसमें से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रारम्भिक रूप से सिंगल क्लिक से 9 करोड़ 43 लाख रु की राशि अंतरित की। उल्लेखनीय है कि अतिवृष्टि से खेतों में पानी भरने व पीला मोजेक बीमारी से फसलों की क्षति होने पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ यादव सहित विभिन्न अधिकारियों से निरन्तर सम्पर्क कर सर्वेक्षण कराने और मुआवजा राहत राशि प्रदाय करने की मांग की थी। जिस पर प्रदेश सरकार ने फसल क्षति मुआवजा राहत राशि स्वीकृत की।सिंगल क्लिक से जिले के 2 लाख से अधिक किसानों के खातों में डली राशि –
वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से रतलाम जिले के 2 लाख 83 हजार 478 प्रभावित किसानों के लिए 213 करोड़ रु की राशि स्वीकृत कर 14 करोड़ 24 लाख रु राशि अंतरित की। जिसमे से जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 97 हजार 510 प्रभावित किसानों को 80 करोड़ 56 लाख रु की राशि स्वीकृत की है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में 251 ग्रामो में एक लाख 118 हेक्टेयर रकबा प्रभावित हुआ। प्रारम्भिक रूप से 9340 किसान भाइयों के खाते में 9 करोड़ 43 लाख 90 हजार की राशि अंतरित की गई। मुआवजा स्वीकृत करने पर जताया आभार –
कलेक्टोरेट कार्यालय रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को किसानों का दुख दर्द समझकर मुआवजा राहत राशि स्वीकृत कर प्रदाय करने पर जिले की ओर से आभार व्यक्त किया। डॉ पाण्डेय ने कहा कि बीमा कंपनिया भी शीघ्र क्षतिपूर्ति प्रदाय करे। कार्यक्रम में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी के अलावा बड़ी संख्या में कृषक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Views: 122
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Don't Miss
जावरा

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

By EditorAugust 8, 2026

–  राष्ट्रसंत कमल मुनि का युवाओं को संदेश—ऊर्जा को सही दिशा मिले तो युवा बदल…

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026

जावरा में आधी रात जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार; 31,300 रुपए कैश बरामद

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.