– नन्ही मुन्नी बच्चियों से लेकर युवितयों और महिलाओं के गरबे मोह रहे मन
जावरा। शक्ति की भक्ति के पर्व शारदीय नवरात्र में माता की भक्ति के हर कोई रमा हुआ हैं। शहर के कई बड़े पांडालों के साथ ही गली मोहल्लों और कॉलोनियों में माताजी की भक्ति में रहवासी जुटे हैं। इसी कड़ी में शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित नित्यानंदधाम कॉलोनी स्थित श्री चामुण्डा माता उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नित्यानंदधाम की महारानी की स्थापना की हैं। यहां इस वर्ष माता वैष्णोदेवी की गुफा बनाई गई हैं। जिसमें वैष्णों देवी के साथ ही माता के नौ रुपों के दर्शन करने को मिल रहे हैं। प्रतिदिन माता रानी की आरती के बाद नन्ही मुन्नी बालिकाओं से लेकर युवतियों और महिलाओं द्वारा आकर्षक गरबा किया जा रहा हैं। नवरात्र महोत्सव के तृतीय दिन युवतियों द्वारा खप्पर गरबा और पदमावती धीम पर आधारित गरबे की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं महिलाओं ने भी गरबा किया।
कालूखेड़ा ने उतारी आरती –
महोत्सव के तृतीय दिवस नित्यानंदधाम की महारानी की आरती भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, मध्यप्रदेश डेयरी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, श्री अन्नक्षैत्र जनकल्याण समिति अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, वार्ड पार्षद व सांसद प्रतिनिधि शिवेन्द्र माथुर, पूर्व भाजपा जिला मंत्री सुनिल भावसार, भाजपा नेता संजय शर्मा, पत्रकार शैलेन्द्रसिंह चौहान और निलेश धारीवाल ने उतारी। आरती से पूर्व माताजी का पूजन पंडित अनिल पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ करवाया। अतिथियों का स्वागत संस्था संरक्षक संजय पुराणिया, अध्यक्ष जगदीश आंजना, सचिव महेश शर्मा, सहसचिव भेरुलाल परमार के साथ होकमसिंह सिसौदिया, कृष्णगोपाल शर्मा, मार्केण्डे मिश्रा, अर्पित शिकारी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा नगर अध्यक्ष युवा अजयसिंह कछावा आदि ने किया। संचालन आशीष शिकारी ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

