जावरा। लायंस क्लब जावरा ने अपनी सतत सेवा गतिविधि में अग्रसर होते हुए श्रावण मास के पवित्र माह में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पुरम पहाडिय़ा रोड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 51 पौधारोपण किया। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय परिवार में मां शारदा और भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीपक प्रज्जविलत किया गया तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष राजेश धाकड़ का स्वागत तिलक एवं केसरिया दुपट्टे से किया। स्वागत के पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर नाट्य मंचन किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय प्राचार्य रेणुबाला भट्ट ने दिया। विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अपने समाज के प्रति दायित्व के लिए भी शिक्षा दी, प्राचार्य द्वारा क्लब के इस अभियान की तारीफ करते हुए क्लब के सेवा कार्यों के लिए बधाई दी।
पृथ्वी हमारा घर हैं, इसे साफ रखना हमारी जिम्मेदारी –
अध्यक्ष जैन ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण वह है जिसमें हम रहते हैं सांस लेते हैं खेलते हैं और बड़े होते हैं इसमें पेड़ पौधे नदिया पहाड़ बहुत कुछ शामिल है यह सब हमें जीवन देता है और हमें स्वस्थ रखता है यह पृथ्वी हमारा घर है और इसे साफ सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हंै। जब हम पर्यावरण का ध्यान रखेंगे तो पर्यावरण भी हमारा ध्यान रखेगा। आज से सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर एक-एक पौधा सुरक्षित स्थान पर लगाने के संकल्प लेकर पर्यावरण सिपाही बने। जैन ने बच्चों को नेत्र की सुरक्षा के लिए मोबाइल के सदुपयोग हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए नेत्रों की भविष्य में होने वाली परेशानी से बचने के लिए समय-समय पर नेत्र परीक्षण करने की सलाह दी और पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने के साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पानी का सही उपयोग कर जल संरक्षण की जानकारी से अवगत कराया।
प्रांगण में रौपे 51 पौधे –
क्लब पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ मैदान में सुरक्षित स्थानों पर 51 नए पौधों का रोपण किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पवन मोदी, घनश्याम रामनानी, राकेश कोचट्टा, शेखर नाहर, शरद डूंगरवाल, देवेंद्र शर्मा नियति, अर्पित चतर, विजय राठौड़, अजय चौरसिया, कमल सारड़ा, प्रकाश अरोड़ा के साथ विद्यालय प्राचार्य रेणुबाला भट्ट, विद्यालय समिति के तन्मय सोनी,राधेश्याम पोरवाल, बंशीलाल पोरवाल, हेमंत जोशी, दीपक पोरवाल आदि उपस्थित रहे। आभार संस्था सचिव अशोक चोपड़ा ने माना।



०००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

