• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, September 20
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»बाईक खरीदने अपने ही मालिक के यहां की चोरी, नाबालिक बना चोरी का मास्टर माईंड
क्राइम न्यूज़

बाईक खरीदने अपने ही मालिक के यहां की चोरी, नाबालिक बना चोरी का मास्टर माईंड

EditorBy EditorJuly 21, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पुलिस लगी थी वीआईपी ड्यूटी में, फिर भी महज 4 घंटे में कालूखेड़ा पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
– चोरी के मास्टर माईंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ़्तार कर, चोरी गया 1 लाख 30 हजार रुपए किया बरामद
जावरा। पिपलौदा तहसील के गांव कालूखेड़ा में ऑनलाईन की दुकान पर काम करने वाले एक नाबालिक ने अपनी बाईक खरीदने की चाहत में अपराध करने पर मजबूर कर दिया। नाबालिक ने अपने ही मालिक केशुराम पाटीदार निवासी नवेली की दुकान में रखे 1 लाख 30 हजार रुपए चुराने के लिए योजना बनाई, जिसमें उसने अपने साथ एक और नाबालिक सहित तीन और लोगों को शामिल कर पुलिस की वीआईपी ड्यूटी का फायदा उठाते हुए रात में दुकान में चोरी को अंजाम दे दिया। वीआईपी ड्यूटी से लोटी कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय ने मामले की गंभीरता से लेते हुए महज 4 घंटे में ही चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिकों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गई नगदी भी बरामद की हैं। मामले का खुलासा सोमवार को सीएसपी कार्यालय पर सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने किया।

सीएसपी चौहान ने बताया कि 20 जुलाई 25 को भगवतीलाल पिता केशुराम पाटीदार निवासी नवेली ने थाना कालुखेडा पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी आनलाईन की दुकान का ताला तोडकर दुकान के अन्दर से 1 लाख 30 हजार रूपये नगदी चोरी करने की रिपोट लिखवाई। रिपोर्ट पर थाना कालुखेडा पर बीएनएस की धारा धारा 331(4),305 (क) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नेतृत्व और एएसपी राकेश कुमार खाका तथा सीएसपी युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय और उनकी टीम ने घटना स्थल की गहन जांच की गई एवं अज्ञात आरोपीयो के सम्बध मे जानकारी हेतु मुखबीर सुचना तंत्र को सक्रिय किया गया। जो मजबुत मुखबीर सुचना तंत्र तथा पुलिस की सुझबुझ से यह तथ्य सामने आए कि फरियादी भगवतीलाल पाटीदार की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी (16 वर्षीय विधि विरूद्ध बालक) ही मुख्य साजिशकर्ता निकला। उसने ही अपने मालिक की दुकान में चोरी करने का प्यान बनाया था। चूंकि आरोपी फरियादी का विश्वासपात्र था, उसके पास दुकान की चाबी रहती थी तथा उसे रोजाना नगदी रूपयो के सम्बध मे भी उसे जानकारी थी। जिसके द्वारा अपने दोस्तो की मदद से घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी से बचकर पहुंचे दुकान में –
सीएसपी व थाना प्रभारी न बताया कि नाबालिग आरोपी जो कि उसी दुकान में काम करता था, तो उसे दुकान के बारे में सारी जानकारी थी, उसे पता था सीसीटीवी केमरे कहां लगे हैं, उनकी रेंज कहा तक हैं। जिसके चलते आरोपी दुकान में चोरी करने सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए दुकान में पहुंचे, दुकान का ताला चाबी से खोला और उसे टूटा हो ऐसा बताया, साथ ही दुकान में कुछ तोड़ फोड भी की, ताकि मामला अज्ञात लोगों द्वारा चोरी का लगे। लेकिन घटना स्थल निरीक्षण के दौरान ताले का टूटना नहीं पाया गया, जिस पर संदिग्ध कर्मचारी से ही पुछताछ की गई। तो मामले का खुलासा हुआ। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार –
सीएसपी चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी मालवीय की टीम ने मामले में दो 16 और 17 साल के दो विधि विरूद्ध बालकों के साथ कृष्णपालसिह उर्फ छोटु पिता श्यामसिह चन्द्रावत (19) निवासी ग्राम कालुखेडा, प्रतापसिह पिता कमलसिह देवड़ा (27) निवासी ग्राम कालुखेडा थाना कालुखेडा, सुजल पिता राधेश्याम कुमावत (19) निवासी ग्राम भाटखेडा थाना कालुखेडा को गिरफ्तार करते हुए सभी के द्वारा बांटे गए 1 लाख 30 हजार रुपए भी जब्त किए।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
ऑनलाईन दुकान में चोरी को महज 4 घंटे में ट्रेस करने में कालूखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक लिलियन मालवीय, उनि कैलाश जोशी, सउनि मोहम्मद युनुस खान, आर. जितेन्द्रसिह, सांवरिया पाटीदार, रोहित, नितिन जोशी, अनिल जाट, नरेन्द्र डाभी, श्याम पण्डया, असलम, अनिल रावत, पवन जाट के साथ सायबर सेल रतलाम के मयंक व्यास की भूमिका सराहनीय रही।

Post Views: 216
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

ढोढर में निर्माणाधीन मकान के तलघर में मिले दो शव, सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद

August 27, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.