जावरा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी एवं चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर अभियान की जानकारी दी गई एवं नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। इसी कड़ी में जावरा ट्रेफिक इंचार्ज सुबेदार सोनु वाजपेयी हुसैन टैकरी स्थित झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगों को को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई गई, जिससे सामूहिक प्रतिबद्धता का सृजन हुआ। साथ ही नशामुक्ति के पंपलेट का वितरण कर जनमानस में नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजगता बढ़ाई गई। इस दौरान ट्रेफिक स्टॉफ भी मौजुद रहा।





Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

