– बर्थ डे पार्टी से लोटते समय एक्सीडेंट होने की मिल रही सूचना
– डॉग स्कॉट के साथ पुलिस मौके पर पहुंची
– करीब दो हफ्ते पहले उनका गांव में हुआ था विवाद
जावरा। आलोट विधायक डॉ चिंतामणी मालवीय के विधायक प्रतिनिधि कन्हैयालाल धाकड़ निवासी सरसी का मंगलवार की सुबह सरसी-केरवास मार्ग पर शव मिला हैं। जिसके बाद क्षैत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में डॉग स्कॉट के साथ जांच में जुटी हैं। इधर प्राथमिक स्तर पर बर्थ डे पार्टी से लोटते समय सरसी केरवास मार्ग पर लगे गिट्टी व मुर्रम के ढेर के समीप सडक़ दुर्घटना होने से उनकी मृत्यु होना भी बताई जा रही हैं। खैर मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही हैं। जांच उपरांत ही तय होगा कि यह महज एक सडक़ हादसा हैं या कुछ और … ? फिलहाल रतलाम एसपी अमित कुमार ने मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया हैं। सूचना पर जावरा सीएसपी भी मोके पर पहुंचे हैं।
दो हफ्ते पहले हुआ था विवाद –
विधायक प्रतिनिधि का शव मिलने के बाद दो हफ्ते पहले गांव के कुछ लोगों के साथ हुआ उनका विवाद हुआ था। जिस पर धाकड़ ने एसपी अमित कुमार से न्याय की गुहार भी लगाई थी। उसके बाद मंगलवार को धाकड़ का शव मिलने के बाद क्षैत्र में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल शव को पीएम के रतलाम भेजा हैं। मामले में जांच जारी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

