बिजली कंपनी के अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश
रतलाम । रतलाम में बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर सहित ग्रामीण अंचल में किसी प्रकार से बिजली की व्यवस्था न बिगड़े इस संबंध में उचित व्यवस्था की जाए, जिससे कि आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बिजली कंपनी के एसी मनोज शर्मा, डीई विनोबा तिवारी उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने अल्कोहल प्लांट की भूमि पर निर्मित नवीन औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर पावर सप्लाई ट्रांसमिशन चार्ज करने सहित स्थायी व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में निर्देश दिए।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

