– जिला पंचायत सीईओ ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिली थी वित्तिय अनियमितता
रतलाम। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितता पाई जाने पर ग्राम पंचायत रिछाचांदा के पंचायत सचिव दिलीप जोशी को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय की सीईओ जिला पंचायत द्वारा विगत दिवस निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि पंचायत सचिव द्वारा जल जीवन मिशन की नगद राशि अपने पास रखते हुए जमा नहीं कराई जाकर पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। राशि का कोई हिसाब नहीं बताने के कारण प्रथम दृष्टया अनियमितता होना पाया गया। जिस पर पंचायत सचिव को सीईओ ने निलंबीत कर दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

