• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 26
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»76 वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा
जावरा

76 वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

EditorBy EditorJanuary 27, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– खाचरोद नाका स्थित लहसुन मंडी में हुआ मुख्य आयोजन
– विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
जावरा। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य सामूहिक कार्यक्रम कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष रुक्मणी हाड़ा ने ध्वजारोहण किया। जनपद उपाध्यक्ष अनीता पाटीदार ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष अमन कडपा, सी.एस.पी.दुर्गेश आर्मो, एस.डी.ओ.पी. शक्ति सिंह चौहान, नगर पुलिस निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह जादौन, तहसीलदार संदीप इवने, जनपद सी.ई.ओ. बलवंत नलवाया, नायब तहसीलदार वैभव जैन, सीएमओ दुर्गा बामनिया, पोलेटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य जी.बी. बामानकर, शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ए.जी.पठान के साथ विद्यालयों के प्राचार्यगण राजेंद्र बोस, सुमित्रा बामनिया, हीमा सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख, अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान –
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में लोकतंत्र सेनानियों इंदरमल टुकडय़िा एवं मधुसूदन जायसवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। नगर पालिका द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। मार्च पास्ट का नेतृत्व सी. एम.राइज विद्यालय की एन.सी.सी. इकाई द्वारा करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में साईं अकादमी ने प्रथम, सी.एम. राइज विद्यालय ने द्वितीय एवं आदर्श उ.विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट एवं स्काउट में प्रथम स्थान सी. एम. राइज विद्यालय ने, द्वितीय स्थान कमला नेहरू क.उ.मा.वि. ने प्राप्त किया। शासकीय हाई स्कूल सादाखेड़ी के विद्यार्थियों ने योग कला एवं सी.एम. राइज विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पी.टी.प्रदर्शन में उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। सात विभागों ने निकाली झांकी –
आयोजन में सात विभागों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली गई, जिसमें प्रथम स्थान कृषि उपज मंडी ने, द्वितीय स्थान जनपद पंचायत ने एवं तृतीय स्थान पॉलिटेक्निक कॉलेज ने प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नगर के मेधावी छात्र -छात्राओं एवं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन डॉक्टर विद्या तिवारी एवं संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार सी.एम.ओ. दुर्गा बामनिया ने माना।

Post Views: 228
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

July 25, 2026

नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (NAC) में जावरा का जलवा, संजय भाटी बने ‘केश शिल्पी समाज रत्न’

July 24, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

By EditorJuly 25, 2026

– केले, पाम एवं सजावटी पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का लिया…

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026

जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

July 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS किड्स जावरा में नन्हे बच्चों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

July 25, 2026

जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर

July 25, 2026

नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने वाला युवक गिरफ्तार, दो पीडि़ताओं को कराया रेस्क्यू

July 25, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.