– गुरुवार को बैंक अधिकारियों की मोजुदगी में परिजनों को सौंपा चेक
रतलाम। रतलाम जिला पुलिस के थाना बड़ावदा में पदस्थ ऑन ड्यूटी आर राकेश मोरे की दुर्घटना में मृत्यु पर एसपी अमित कुमार ने पीएसपी योजना के माध्यम से परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदाय की गई। जिसका चेक गुरुवार को मृतक आरक्ष के परिजनों को बैंक अधिकारियों की मोजुदगी में प्रदान किया गया।
रतलाम जिले थाना बड़ावदा अंतर्गत हाटपीपल्या चौकी पर पदस्थ आर राकेश मोरी की दिनांक 07 अक्टुबर 2024 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दु:खद मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा पीएसपी योजना के अंतर्गत क्लेम स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करवाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा को निर्देशित किया गया। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीएसपी योजना के माध्यम से आर राकेश मोरी की पत्नी बुलबुल मोरी, पुत्र लक्षित मोरी एवं परिजनों को 1 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर रवि पाटीदार, आरएमओ शरद गोयल, डेस्क ऑफिसर अर्पित भटवाल, मुख्य लिपिक उनि (अ) अर्चना अमेरिया, सउनि (अ) जाकिर मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ऑन ड्यूटी सड़क हादसे में मृत आरक्षक के परिजनों को एसपी ने दिलाई 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

