• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित फ्लायओव्हर को लेकर सीएम से करेंगे चर्चा : विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय
जावरा

भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित फ्लायओव्हर को लेकर सीएम से करेंगे चर्चा : विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय

EditorBy EditorJanuary 11, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जन संघर्ष समिति ने जा़ेयो चौराहे से गीता भवन तक निकाली रैली
– गीता भवन पर विधायक को समस्या बताते हुए सौंपा ज्ञापन
जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन के चलते भुतेड़ा एक्सप्रेस वे से जोयो तिराहे तक बनने वाले मार्ग को परिवर्तित किए जाने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। हमने जो रिंगरोड का सुझाव दिया है, उस पर अमल कर क्षेत्र के प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग भी प्रदेश के मुखिया से की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर मेरे द्वारा प्रारम्भ से ही गम्भीरतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं।

यह बात क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने शनिवार को भुतेड़ा से जोयो तिराहे के मध्य बनने वाले ब्रिज का लगातार विरोध कर रही जन संघर्ष समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कही। स्थानीय गीता भवन के मुख्य द्वार के सामने आज दोपहर लगभग एक बजे जन संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ ही प्रभावित लोगों ने उनसे क्षेत्र का रोजगार बचाने का आग्रह करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इसके जवाब में विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने इस मामले में जन संघर्ष समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समिति सदस्य भागदौड़ भरी जिंदगी के बावजूद भुतेड़ा से जोयो होटल तक का रोजगार उजडऩे से रोकने हेतु संघर्षरत है। उन्होंने समिति सदस्यों को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ ही शासन-प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराने की हरसम्भव कोशिश की। विधायक डॉ. पाण्डेय ने समिति सदस्यों व प्रभावितों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति और आप लोगों की भावना से उन्हें अवगत कराएंगे।
विधायक ने समिति को दिया आश्वासन –
विधायक डॉ. पाण्डेय ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए यह भी जानकारी दी कि मामला मेरे संज्ञान में आते ही क्षेत्रीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव, एमपीआरडीसी के चेयरमैन से भी चर्चा हुई। वहीं जिला कलेक्टर को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। यहां जन संघर्ष समिति के साथ ही प्रभावितों ने राजू भय्या जिंदाबाद-जिंदाबाद, और बाबूजी अमर रहे-अमर रहे, के नारे लगाए। इस दौरान सदस्यों ने विधायक डॉ. पाण्डेय को प्रतीक चिन्ह के रूप में गदा भेंटकर उनका सम्मान किया।
रैली के रूप में पहुंचे गीता भवन –
इससे पहले जनसंघर्ष समिति ने धरनास्थल से वाहन रैली निकाली, जो बेगमपुरा चौराहा, ईदगाह रोड, अजमेरी गेट, बोहरा बाखल, पूल बाजार, बजाजखाना, घण्टाघर, आजाद चौक, सुतारी पूरा,मंडी चौराहा, रतलामी गेट, निम चौक, कमानी गेट, कोठी बाजार, फूटी बावड़ी, सोमवारिया होते हुए गीता भवन के सामने पहुंची। रैली में रास्ते भर सदस्य एमपीआरडीसी मुर्दाबाद, ये विकास नहीं, विनाश है, वन्दे मातरम, भारत माता की जय, हम सब एक है,मुख्यमंत्री जी न्याय करो, विधायक जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। इनके हाथ में एमपीआरडीसी के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां भी देखने को मिली।प्रदर्शन और ज्ञापन में इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर सुनील पोखरना, असलम मेव, जगदीश सोलंकी,उबेद अंसारी, मुकेश धाकड़, प्रकाश कांठेड़, कमल सर्राफ, राजेश कोठारी, आकाश औरा, आशीष पामेचा, सुरेंद्र सोनी, पंकज धारीवाल, मनोज मेहता, सुनील, आसिफ कबाड़ी पार्षद,जीतू मालवीय, दिनेश नायमा, नरेश मारवाड़ी, शरद डूंगरवाल, पिंटू सोनी, गन्नू शर्मा, अभिनंदन सुराणा, अरविंद पाटीदार, आर.डी.धाकड़, दीपक बैरागी, अर्पित नंदेचा, श्यामलाल परमार, जियाउद्दीन बोहरा, अब्बास बोहरा, मुल्ला पंडित, मुबारक मामा आदि उपस्थित रहे।
करणी सेना परिवार ने भी दिया समर्थन –
इसी कड़ी में आज धरनास्थल पर आकर करणी सेना परिवार ने पत्र देकर जन संघर्ष समिति को समर्थन दिया। साथ ही तन, मन, धन से सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नेपाल सिंह, महेंद्र सिंह एवं अन्य साथी गण मौजूद थे। इसी तरह जावरा फोटो कॉपी एसोसिएशन द्वारा भी समिति को समर्थन पत्र दिया गया।

Post Views: 187
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026

जावरा में सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 28 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

July 27, 2026
Don't Miss
पॉलिटिक्स

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

By EditorJuly 27, 2026

– अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाकर सत्ता पक्ष की पार्षद ने दिया…

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026

जावरा में सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 28 जुलाई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

July 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप

July 27, 2026

जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव

July 27, 2026

फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी

July 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.