• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»हबीबउल्ला की मौत के मामले में पुलिस द्वारा पंकज पर बनाए प्रकरण को लेकर एसपी और एएसपी से मिला जावरा व्यापारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल
जावरा

हबीबउल्ला की मौत के मामले में पुलिस द्वारा पंकज पर बनाए प्रकरण को लेकर एसपी और एएसपी से मिला जावरा व्यापारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल

EditorBy EditorDecember 10, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– एसपी से की न्यायोचित्त कार्रवाई करने की मांग, मिला आश्वासन
– शहर थाना प्रभारी बोले मामले में बारिकी से चल रही विवेचना, न्याय संगत ही होगी कार्रवाई
जावरा। गत 26 नवंबर को रतलाम नाका स्थित सेंट पॉल स्कूल के पीछे फांसी के फंदे पर लटकने से हबीबउल्ला की मौत के बाद शहर पुलिस ने परिजनों के कथन पर जावरा शहर के बजाजखाना निवासी सराफा व्यपारी पंकज धारीवाल पर बीएनएस की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया हैं। पंकज पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के मामले में न्यायोचित्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को रतलाम में सराफा एसोसिएशन व जावरा व्यापारी महासंघ का 51 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एसपी अमित कुमार व एएसपी राकेश कुमार खाखा से व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी व सराफा एसोसिएशन के महामंत्री सर्राफ प्रकाश कांठेड़ के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जावरा के पंकज राजकुमार धारीवाल के ऊपर बनाए गये जमीन विवाद के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अपना पक्ष रखते हुए न्याय सम्मत कार्यवाही का अनुरोध किया। दोनों अधिकारियों ने पुरी तरह आश्वस्त किया की आप के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। वस्तुस्थिति के आधार पर ही कार्यवाही की जावेगी।

प्रतिनिधि मंडल में ये रहे शामिल –
प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार धारीवाल, शान्तीलाल दसेड़ा, अमृतलाल पगारिया, पुनमचन्द जैन, धनसुख चोरडिय़ा, जम्बुकुमार जैन, संजय कांठेड़, चन्द्रशेखर सोनी, विनोद लुणिया, शरद डुंगरवाल, संदीप दसेड़ा, जगदीश सर्राफ, आदित्य सर्राफ, गोपाल कलारिया, केलाश सोनी, इन्द्र राव, महेश राव, संजय धारीवाल, ललित सोनी, अपार दसेड़ा, आशीष जैन, नमन गंगवाल, दिपक जैन, नारायण सोनी, अनिल सोनी, राजेश सोनी, यश जैन, आकर्षक जैन, अजीत रांका, सुमित सर्राफ आदि बड़ी संख्या व्यापारी बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।यह था मामला –
मामले में जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि हबीबउल्ला के फंदे पर मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बजाजखाना निवासी पंकज पर आरोप लगाते हुए कहा कि हबीबउल्ला और पंकज के बीच जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पंकज उन्है खेत पर फसल के लिए ट्रेक्टर आदि नहीं ले जाने देता था और परेशान करता था। जिसके चलते हबीबउल्ला काफी परेशान था और इसी के चलते उसने शायद यह कदम उठाया हैं। मामले में पुलिस ने परिजनों कथन पर व्यापारी पंकज पर प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी थी। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले में बारिकी से जांच कर रही हैं। जो भी कार्रवाई होगी न्याय संगत ही होगी।

Post Views: 176
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

By EditorAugust 9, 2026

– चार सदनों के विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन – क्तक्र…

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.