रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ और तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नामली पुलिस को सफलता मिली हैं, पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी और ब्राऊन शुगर की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा हैं, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 1 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद किया हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी रतलाम राकेश खाखा, एसडीओपी अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली विक्रमसिंह चौहान व उनकी टीम ने 20 नवंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रेम गिरी पिता अमर गिरी जाति गौस्वामी (43) निवासी ग्राम नयापुरा थाना नामली के कब्जे से एमडी ड्रग्स वजन 08.66 ग्राम एवं ब्राउन शुगर स्मैक पाउडर वजन 05.79 ग्राम कुल मादक पदार्थ 14.45 ग्राम अनुमानित किमती करीबन 1,03,000/-रूपये एवं मोटर साइकिल स्कुटी एमपी 43 एमडी 6056 व मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं। आरोपी से पुछताछ करते आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ स्वयं के पीने के लिये एवं आधा मादक पदार्थ भोला उर्फ राहुल पिता कैलाश सूर्यवंशी निवासी नामली को देने के लिये फरदीन उर्फ अय्यूब निवासी चुपना राजस्थान से लेकर आना बताया। मामले में आरोपी भोला उर्फ राहुल पिता कैलाश सूर्यवंशी जाति चर्मकार (26) निवासी वार्ड क्रमांक 06 गढ के पीछे नामली जिला रतलाम को गिरफ्तार भी किया गया हैं। आरोपी फरदीन उर्फ अय्यूब निवासी चुपना राजस्थान की तलाश की जा रही हैं।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
अवैध मादक पदार्थ एमडी और ब्राऊन शुगर पकडऩे में नामली थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उनि सचिन डावर, के.के. पटेल, प्रआर. गोपाल खराडी, शैलेष ठकराल, दीपक बोरासी, महेन्द्रसिंह, मनोज मुजाल्दे, गोपाल मदारिया, शांतिलाल, कुलदीप व्यास, मनोहर नागदा एवं सायबर सेल से प्र.आर. मनमोहन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
०००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
नामली पुलिस ने पकड़ी 1 लाख रुपए की एमडी व ब्राऊन शुगर, 2 आरोपी भी गिरफ्तार 1 फरार, स्कूटी व मोबाईल भी जप्त
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

