• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»समानता का अधिकार पाने महिला सशक्तिकरण की अहम भूमिका : जितेन्द्रपालसिंह जादौन
जावरा

समानता का अधिकार पाने महिला सशक्तिकरण की अहम भूमिका : जितेन्द्रपालसिंह जादौन

EditorBy EditorJuly 25, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
जावरा। नगर के भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्था प्राचार्य डॉ.एजी.पठान की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग रतलाम के निर्देशन में सखी वन स्टॉप सेंटर जावरा द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से किया गया। सर्वप्रथम भारतीय संस्कृति की परंपरानुसार सरस्वती मां के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पहार भेंट कर किया गया। प्राचार्य डॉ.एजी.पठान ने स्वागत भाषण के साथ ही कार्यक्रम की आवश्यकता, उद्देश्य और महत्व का प्रतिपादन किया।
समानता का अधिकार पाने महिला सशक्तिकरण की अहम भूमिका –
शहर थाना जावरा के प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने कहा कि महिला अधिकारों और समानता का अवसर पाने में महिला सशक्तिकरण ही अहम भूमिका निभा सकती है। क्योंकि स्त्री सशक्तिकरण महिलाओं को सिर्फ गुजारे-भत्ते के लिए ही तैयार नहीं करती, बल्कि उन्हें अपने अंदर नारी चेतना को जगाने और सामाजिक अत्याचारों से मुक्ति पाने का माहौल भी तैयारी करती है। अपराध जहां कहीं भी दृष्टिगोचर हो उसे हमें उजागर कर विरोध करना सीखना होगा। यदि हम अपराध को अनदेखा करेंगे तो अपराधी को मानो हमने अपनी मौन स्वीकृति दे दी। साइबर अपराध व ठगी को लेकर भी सतर्क किया। समाज व देश हित को सर्वोपरि मानते हुए आगे आने हेतु प्रेरित किया।वन स्टॉप सेंटर पर आकर ले सकते हैं सलाह –
वन स्टॉप सेंटर की लीगल एडवाइजर और काउंसलर स्वाति व्यास ने कहा महिला सशक्तिकरण के बिना देश व समाज में नारी को वह स्थान नहीं मिल सकता, जिसकी वह हमेशा से हकदार रही है। महिला सशक्तिकरण के बिना वह सदियों पुरानी परम्पराओं और दुष्टताओं से लोहा नहीं ले सकती। बन्धनों से मुक्त होकर अपने निर्णय खुद नहीं ले सकती। महिलाओं ने हर कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना शुरू किया है। महिलाएँ अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद कर रही हैं। महिलाएँ अपने हक के लिए लडऩे लगी हैं और धीरे धीरे आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं। महिला विधिक सहायता के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर आकर सलाह लेने और सहयोग की बात कही।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर जावरा से केस वर्कर अनिता वाडेल, काउंसलर मोनिका कश्यप सहित महाविद्यालयीन स्टॉफ के, डॉ. शबाना निकहत अंसारी, प्रो.प्रीति वर्मा, डॉ. सरिता बैरवा, डॉ.रश्मि पाल, डॉ मनिषा भाटी, डॉ.दुष्यंत कुमार भदौरिया, लवकुश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की है। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं प्रकट कर सवाल जवाब भी तलब किया हैं। संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.संगीता जटिया ने किया। आभार प्रो.रमेश वसुनिया ने माना।

Post Views: 268
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Don't Miss
जावरा

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

By EditorAugust 15, 2026

– ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां – डॉ.…

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

स्वतंत्रता दिवस पूर्व समारोह में देशभक्ति के रंगों से सजा JPS Kids, नन्हे-मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

August 15, 2026

24 किमी की डाक कावड़ मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी, आकतवासा की बेटियों ने रचा भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण

August 15, 2026

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.