शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा की छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
जावरा। रतलाम जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन एक्शन ऑन द स्पॉट के तहत शासकीय महाविद्यालय कालूखेड़ा के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मिलिंद डांगे एवं डॉ सीएम मेहता ने बताया आज अकेली आती जाती छात्राओं के साथ कई तरह की घटनाएं घटती हैं, जिनके प्रति उन्हें जागरूक और सुरक्षा के दाव पेज का प्रशिक्षण देना अति आवश्यक हो गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बलवंत सिंह देवड़ा द्वारा आत्मरक्षा के कई दाव पेज और विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा करने का प्रशिक्षण डेमो के माध्यम से दिया। प्रशिक्षण के पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने देवड़ा को रक्षा सूत्र बांधकर और महाविद्यालय स्टाफ अंजेला सिंघाड़े, प्रोफेसर हीरा चौहान, प्रोफेसर नजिश शेख, प्रोफेसर हुमा प्रवीन मंसूरी, प्रोफेसर चेतन देवड़ा, प्रोफेसर जयप्रकाश सारवन, संदीप टाक, डॉ रिदेश्वर गुप्ता, प्रोफेसर अर्चना पांडे, डॉ चेतन कोठारी, डॉ माया शर्मा, डॉ सतीश जायसवाल, डॉ धर्मेंद्र चौधरी, प्रोफेसर विजय कुमार दीक्षित, गुलाम अहमद कुरेशी, धर्मेंद्र केतवास और जीवन सिंह चंद्रावत द्वारा बलवंत सिंह देवड़ा का पुष्पमालाओं से सम्मान किया।

